समाचार

UP: दुष्कर्म के बाद 6 साल की बच्ची की हालत नाजुक, नहीं पकड़ा गया अभी तक आरोपी

देश में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आलम ये है कि हवस के भूखे दरिंदे छोटी छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ते हैं। अब उत्तर प्रदेश के हापुर जिले में हुई इस घटना को ही ले लीजिए। यहां 6 अगस्त को एक 6 साल की बच्ची का पहले अपहरण हुआ और फिर उसके साथ रेप जैसी घिनोनी वारदात की गई। इस बात को चार दिन हो गए हैं। बच्ची क्रिटिकल कंडिशन में है और पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

पुलिस ने हाल ही में आरोपियों के 3 स्केचेस भी जारी किए हैं। यह बच्ची के माता पिता और पड़ोसियों के बयान के आधार पर बनाए गए हैं। बच्ची का अपहरण उसके घर के बाहर गढ़ मुखतेश्वर एरिया से हुआ था। खबरों की माने तो मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया था। पहले उसने बच्ची का रेप किया और फिर उससे खून से लथपथ हालत में खेत में छोड़ भाग गया।

जब माता पिता ने बच्ची की तलाश शुरू की तो वो उन्हें अगली सुबह खून से सनी झड़ियों के पीछे अचेत हालत में मिली। बच्ची को पेरेंट्स तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मेडिकल एग्जाम हो चुकी है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। डॉक्टर एसके गर्ग के अनुसार लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन वो खतरे से बाहर नहीं है। उसकी एक सर्जरी हो चुकी है और बाद में कुछ और सर्जरियां भी करनी पड़ सकती है। बता दें कि बच्ची मेरठ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट है।

हापुर पुलिस चीफ संजीव सुमन के अनुसार आरोपियों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा। 6 पुलिसवालों की टीम इस काम में लगी है। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर होने की वजह से उसका स्टेटमेंट नहीं लिया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा

इस घटना के बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहीर करना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बच्ची को न्याय दिलाया जाए। एक यूजर ट्वीट कर कहता है ‘6 साल की बच्ची का यूपी में रेप हो गया। काश इंडिया में रेप और असाल्ट के लिए मजबूत, बोल्ड, सख्त और फास्ट लॉ एंड ट्रायल्स होते।’


एक अन्य यूजर लिखती है – यूपी के हापुर में एक 6 साल की बच्ची का अपहरण और रेप हो जाता है। उसके गुप्तांग पर कई चोटें आई है, उसकी कंडीशन गंभीर है। कोई भी मीडिया इस बारे में बात नहीं कर रही है। इसे लेकर कोई गुस्सा नहीं है। वे लोग फेक पोल से मोदी की फेक लोकप्रियता दिखाने में व्यस्त हैं।


एक अन्य यूजर लिखता है – क्या हम लॉकडाउन में छूट इन चीजों के लिए दे रहे हैं? कुछ लोग पिंजरे में कैद रहना डीजर्व करते हैं। पहले 12 साल की लड़की के साथ और अब ये। आखिर हम किस दिशा में जा रहे हैं? यूपी में 6 साल की बच्ची का रेप हो गया और चार दिनों से कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने स्केचेस रिलीज किए हैं।


वैसे इस पूरी घटना पर आपकी क्या राय है?

Back to top button