बॉलीवुड

संजय राउत का बड़ा बयान: पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं थे सुशांत, खत्म हो गए थे भावनात्मक रिश्ते

सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे या दावे हो रहे हैं। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी इस मामले पर एक बयान देकर सबको चौंका दिया। दरअसल उन्होने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख के माध्याम से यह दावा किया है कि सुशांत और उनके पिता केके सिंह के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। इसकी वजह एक्टर के पिता का दूसरी शादी करना था। उनका किया यह दावा अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि उनके दावे में सच्चाई होती है तो फिर इस केस से जुड़े कई समीकरण बदल जाएंगे।

पिता से नहीं था भावनात्मक संबंध – संजय राउत

संजय राउत अपने लेख में बताते हैं कि सुशांत के अपने पटना स्थित पिता से अच्छे संबंध नहीं थे। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जो सुशांत को मंजूर नहीं था। इस कारण उनका अपने पिता के प्रति कोई भावनात्मक संबंध नहीं बचा था। उन्होने आगे लिखा कि केके सिंह को गुमराह कर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में FIR लिखवाई गई है।

संजय राउत का यह बयान इन दिनों मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हालांकि उन्होने अपने इस बयान के सबूत को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोला है। बस उनका यही दावा है कि सुशांत और उनके पिता के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। अब यह बयान एक तरह से अहम भी माना जा रहा है। क्योंकि यदि इसमें सच्चाई हुई तो और भी कई तरह के सवाल पैदा होते हैं।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत को क्यों छोड़ा था – संजय राउत

अपने लेख में संजय राउत सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता  लोखंडे को भी घसीट लाए। उन्होने लिखा कि सुशांत की लाइफ में दो लड़कियां आई थी अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था लेकिन रिया उनके साथ थी। और अब उन्ही पर आरोप लग रहे हैं। संजय आगे लिखते हैं कि अंकिता ने किस कारण सुशांत को छोड़ा था? वे दोनों अलग क्यों हुए थे? इसकी जांच भी होना चाहिए।

संजय राउत ने सीबीआई जांच पर जताई नाराजगी

संजय ने सुशांत केस में होने वाली सीबीआई जांच के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस केस का अब राजनीतिकरण हो चुका है। वे लिखते हैं कि मुंबई पुलिस दुनिया का सर्वोच्च जांच तंत्र है। वे किसी के दबाव में नहीं आती हैं। वे पूर्ण रूप से प्रोफेशनल हैं। ऐसे में सुशांत केस में केंद्र का दखल मुंबई पुलिस का अपमान है।

संजय ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वाले बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को भी आड़े हाथ लिया और लिखा – बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बीजेपी के आदमी हैं, उनके ऊपर 2009 में कई आरोप लगे थे।

गौरतलब है कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब अपनी जांच शुरू कर दी है। उधर ईडी भी अपनी तरफ से जांच में लगी हुई है। ऊपर से नेता लोग के अलग अलग बयान भी सामने आ रहे हैं। इन सबके चलते यह कहना मुश्किल होगा कि सुशांत केस जल्द किसी परिणाम पर पहुंचेगा। इस केस के साइड में सभी अपने मतलब की रोटियां सेंकते नज़र आ रहे हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button