बॉलीवुड

सुशांत केस में आरोपों से घिरी रिया चक्रवर्ती पहुँची अपने फ्लैट, लंबे समय से बदल रही थीं ठिकाना

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अब उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बीच उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज कर दी गई है। दरअसल उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि उनके खिलाफ बिहार में दर्ज किए गए केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। अब सुप्रीम कोर्ट ने रिया के इस याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं पिछले दिनों मीडिया में ये खबर चली थी कि रिया चक्रवर्ती पिछले कई दिनों से अपने घर से फरार हैं और लगातार अपने ठिकाने बदल रही हैं।

दरअसल सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एक केस दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि रिया ने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है। साथ ही सुशांत के करोड़ों रूपए भी लूटे। केके सिंह द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई जाकर खोजबीन कर रही है। बिहार पुलिस के खोजबीन के बीच खबरें उड़ी थीं कि रिया चक्रवर्ती, बिहार पुलिस के डर से अपने परिवार समेत फ्लैट से भाग गई हैं।

रिया चक्रवर्ती अपने फ्लैट में वापस लौटीं…

वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस रिया अपने मुंबई वाले फ्लैट में वापस लौट आई हैं। इसके बाद खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों से किसी गुप्त जगह पर रही थीं, वहीं अब वो अपने अपार्टमेंट में वापस आ गई हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ईडी की पूछताछ में भी शामिल हो सकती हैं। बता दें कि ईडी की पूछताछ 7 अगस्त को होगी। इस मामले में ईडी रिया चक्रवर्ती को समन भेज चुकी है।

क्या रिया को भगाने में मुंबई पुलिस कर रही थी हेल्प?

रिया के अपने अपार्टमेंट लौट आने के बाद खबरें आ रही हैं कि रिया को ठिकाने बदलने में मुंबई पुलिस उनका सहयोग कर रही थी, कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस से बचाने के लिए रिया को सेफजोन में रखा जा रहा था। हालांकि मुंबई पुलिस ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज किया था। दूसरी ओर पटना पुलिस की एसआईटी भी रिया चक्रवर्ती पर लगातार नजर बनाए हुए है, माना जा रहा है कि जल्द ही उनसे पूछताछ की जा सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती, महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में भी अच्छी खासी पकड़ रखती हैं। यही नहीं, बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कद्दावर नेता के साथ भी रिया के काफी अच्छे संबंध हैं। यही कारण है कि पूरी मुंबई पुलिस रिया को बचाने में लगी हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर केके सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, उन्हें घर में बंधक बनाने, अभिनेता के 15 करोड़ रूपयों का गबन करने जैसे कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। सुशांत के पिता द्वारा रिया पर 15 करोड़ रूपयों का गबन करने के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भी फौरन हरकत में आ गया था।

Back to top button