बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार ने उठाया बड़ा कदम, उडी मुंबई पुलिस की नींद

बिहार सरकार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश कर दी है। वहीं महाराष्ट्र सरकार इस केस को किसी भी सूरत में सीबीआई को नहीं सौंपना चाहती है। लगातार लोगों और कई नेताओं द्वारा महाराष्ट्र सरकार से यही अपील की जा रही थी कि वो इस केस को सीबीआई के हवाले कर दें। लेकिन महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस से ही केस की जांच करवाने की जिद पर अड़ी हुई है। दरअसल मुंबई पुलिस की और से इस केस की जांच जिस तरह से की जा रही है। उससे हर कोई नाराज है।

मुंबई पुलिस की और से सही तरह से जांच ना किए जाने के चलते ही सुशांत के परिवार वालों ने बिहार में केस दर्ज करवाया था। सुशांत बिहार के थे और इनके पिता पटना में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने पटना में ही अपने बेटे की आत्महत्या का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद पटना पुलिस मुंबई में आकर इस केस की जांच कर रही है।

 IPS विनय तिवारी को किया क्वारनटीन

पटना पुलिस की और से केस की जांच किए जाने से मुंबई पुलिस खुश नहीं है। मुंबई पुलिस ने इस केस से जुड़े एक भी दस्तावेज पटना पुलिस के साथ सांझा नहीं किए हैं। इतना ही नहीं जब IPS विनय तिवारी इस मामले की जांच के लिए मुंबई आए। तो उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया। ताकि वो जांच ना कर सकें। वहीं विनय तिवारी के क्वारनटीन होने के बाद से मुंबई में मौजूद पटना एसआईटी टीम के सदस्यों ने खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है।

कल की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

कल सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की थी और इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। जिसके बाद बिहार सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी है। अगर केंद्र से इस केस की सीबीआई जांच की मंजूरी मिल जाती है। तो पटना पुलिस की एसआईटी द्वारा जमा किए सारे सबूत केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस के हाथ काफी अहम सबूत लगे हैं। जो कि इस केस को हल करने में काफी मदद कर सकते हैं। वहीं सीबीआई जांच होने पर मुंबई पुलिस को भी इस केस से जुड़ी सारी जानकारियां सीबीआई को सौंपी होंगी।

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं शुरू से इस केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। लेकिन सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। सुशांत के पिता केके सिंह के अनुसार उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। वहीं FIR दर्ज होने के बाद से रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वाले गायब हो गए हैं। हालांकि रिया की और से सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर की गई है। जिसमें इस केस को पटना से मुंबई शिफ्ट करने को कहा गया है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है।

Back to top button