दिलचस्प

हैरत से फटी रह जाएंगी आपकी आंखें, जब देखेंगे इस अधेड़ महिला को स्टंट करते हुए… वीडियो वायरल!

आज के समय में सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। लोग इन वीडियोज को जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं, इस वजह से ये वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आज के समय में आपने अक्सर कई लड़कों को बाइक पर स्टंट करते देखा होगा। कुछ तो ऐसे होते हैं, जो ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं कि देखकर ही लोगों के पसीने निकल आयें करने के बारे में तो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है।

जान हथेली पर रखकर करते हैं स्टंट:

आजकल आने वाली फिल्मों में तरह-तरह के स्टंट देखने को मिलते हैं। उनको देखकर आजकल के युवा खुद को रोक नहीं पाते हां और वो भी अपनी जान हथेली पर रखकर स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। आपने अक्सर युवाओं को स्टंट करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन आज मैं आपको एक अधेड़ महिला के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसका स्टंट देखकर हैरत से आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।

दरअसल यह महिला स्कूटी पर ऐसे-ऐसे स्टंट कर लेती है, जिसे करने से अच्छे-अच्छे सूरमा भी थरथराते हैं। यह महिला तेज रफ्तार चलती स्कूटी पर हाथ छोड़कर स्टंट करती है, केवल यही नहीं यह महिला स्कूटी पर डांस भी करती है। आप इस महिला को ऐसा करता देख दंग हो जायेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह महिला कहीं और की नहीं बल्कि भारत की ही है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह भारत के किस प्रान्त की रहने वाली है और यह कब का वीडियो है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:

आप भी वीडियो में महिला को स्कूटी पर करतब करते देख सकते हैं। यह महिला स्कूटी पर स्टंट कर रही है और पीछे से आ रही गाड़ी पर बैठा कोई व्यक्ति इस महिला का वीडियो बना रहा है। इस समय महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/5M4WZvP9zCc

Back to top button