बॉलीवुड

मुंबई पुलिस ने किया था सुशांत के परिवार के साथ धोखा, एक्टर के पिता ने सबूत दे कर किया खुलासा

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच पड़ताल अब 2 राज्यों की पुलिस कर रही है। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस सुशांत के मौत के बाद से ही लगातार खोजबीन कर रही है, तो वहीं अब बिहार पुलिस ने भी इस केस की तफ्तीश में तेजी लाई है। लिहाजा दोनों राज्यों की जांच में कई तरह के मतभेद देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले की जांच का कोई अधिकार नहीं है। वहीं उन्होंने सुशांत सुसाइड केस से जुड़ी कुछ अहम बातें भी सामने रखीं, जिसमें बताया गया कि रिया और सुशांत के रिश्ते कुछ सही नहीं थे और सुशांत के परिवार से रिया का झगड़ा चल रहा था।

केके सिंह ने कहा ’25 फरवरी को मैंने बताया था, सुशांत की जान खतरे में…’

इसी बीच दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह वायरल हो रही है। सिंह ने अपने रिकॉर्ड किए वीडियो में कहा है कि मैंने मुंबई पुलिस को 25 फरवरी को ही इस बात की सूचना दी थी कि मेरे बेटे (सुशांत) की जान खतरे में है। वो कह रहे हैं कि मैंने बांद्रा पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी थी कि सुशांत की जान को खतरा है। मेरे आगाह करने के 3 महीने के अंदर ही सुशांत की मौत हो गई। केके सिंह कहते हैं कि मैंने पुलिस से कहा था कि उन लोगों से पूछताछ करे, जिनके नाम मैंने 25 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। मगर बेटे की मौत को 40 दिन पूरे हो गए, फिर भी इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया। यही वजह है कि मैंने पटना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पिछले दिनों अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। बता दें कि इन सभी पर पटना के राजीव नगर थाने में धारा 306, 341, 342, 380, 406, 420 के तहत केस दर्ज हुआ है। उधर मुंबई से रिया चक्रवर्ती के फरार होने की खबर है, जबकि उनके वकील सतीश मानशिंदे का कहना है कि रिया कहीं फरार नहीं हुई हैं। दूसरी तरफ बिहार पुलिस का कहना है कि रिया पकड़े जाने के डर से गायब हैं। वहीं अब मुबई पुलिस ने भी रिया चक्रवर्ती के गायब होने को लेकर जवाब दे दिया है।

मुंबई पुलिस ने कहा ‘रिया गायब नहीं हुई हैं…’

सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के मुंबई से गायब हो जाने की खबर के बारे में मुंबई पुलिस ने जारी किए अपने बयान में कहा है कि रिया गायब नहीं हुई हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि रिया इस मामले में शुरूआत से ही पुलिस का साथ दे रही हैं और जब भी रिया को सुशांत मामले की पूछताछ के लिए तलब किया गया है, वो बेझिझक उपस्थित हुई हैं। जबकि बिहार पुलिस ने अभी तक कोई भी नोटिस नहीं दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में लंबी  पूछताछ की थी।

Back to top button