Interesting

निधन के बाद भी अमर सिंह को माफ नहीं कर पाए बिग बी, ट्वीट कर दिया ऐसा रिएक्शन

किसी समय में अमर सिंह बच्चन परिवार के सबसे करीबी दोस्त थे, लेकिन फिर जो रिश्ता टूटा वो कभी जुड़ा नहींं

राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का 1 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें कि अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर में किडनी का इलाज चल रहा था। साल 2013 में उन्हें किडनी में समस्या पैदा हुई थी जिसके बाद से उनकी तबीयत खरीब रहने लगी थी। अब अमर सिंह के चले जाने पर तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया है जिसमें वो सिर झुकाए नजर आ रहे हैं। बिग बी ने इस पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन अमर सिंह के निधन के कुछ समय बाद हुए इस पोस्ट से ये ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उनके लिए है।

बिग बी ने बिना कैप्शन के पोस्ट की तस्वीर

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ट्वीटर पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें वो सम्मान से सिर झुकाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन ये उनका ये ट्वीट अमर सिंह की ओर ही इशारा कर रहा है। बता दें कि अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई के नानावटी अस्पताल  में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।


गौरतलब है कि किसी वक्त में अमर सिंह अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे। हालांकि उनके बीच कभी कुछ ऐसा हो गया था जिसके चलते उनकी दोस्ती बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और अमर सिंह बच्चन परिवार से दूर हो गए थे। हालांकि फरवरी में ही अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी।

ऐसे हुई थी अमर सिंह और बच्चन परिवार में दोस्ती

बता दें कि अमिताभ बच्चन की अमर सिंह से दोस्ती किसी वक्त में इंडस्ट्री और पॉलिटिक्स में बहुत मशहूर हुआ करती थी। दरअसल 90 के दशक में जब अमिताभ बच्चन अपने करियर के सबसे बुरे दौर में थे तब अमर सिंह उनकी मदद के लिए आगे आए थे। ये बात उस समय की है जब अमिताभ की कंपनी ABCL दिवालिया हो गई थी। उस वक्त अमर सिंह बिग बी की जिंदगी में जैसे देवदूत बनकर आ गए थे।

अमर सिंह ने खुद एक बार कहा था कि जब बड़े कॉरपोरेट घरानो ने अमिताभ की मदद करने से इनकार कर दिया था उस वक्त उन्होंने बिग बी को डूबने से बचाया था। हालांकि सवाल ये है कि आखिर अमर सिंह और अमिताभ की दोस्ती हुई कैसे? दरअसल इनकी दोस्ती सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय ने कराई थी।

एक झगड़े के चलते टूटा था दोस्ती का रिश्ता

कहा जाता है कि अमिताभ के स्टारडम ने सहाराश्री की काफी मदद की थी। वहीं कॉरपोरेट डीलर से दिग्गज नेता बने अमर सिंह ने अमिताभ और सहाराश्री के कद को भुनाया। ऐसे में अमर सिंह बच्चन परिवार के बहुत करीब हो गए। इनके बीच संबंध तब खराब होने शुरु हुए जब 2010 में अमर सिंह ने सपा से बगावत की और बच्चन परिवार उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।

दरअसल अमर को उम्मीद थी कि उनके साथ-साथ जया बच्चन भी ये पार्टी छोड़ देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उलटा जया ने अमर को अपने निशाने पर ले लिया।इसके बाद इनके संबंध में खटास आ गई। अमर सिंह ने जया और ऐश्वर्या के रिश्तों को लेकर कई सवाल उठाए और ट्वीटर पर जया बच्चन को संसद में दिए गए उनके बयान के लिए घेरा था। इसके बाद से इनके संबंध बहुत खराब हो गए थे।

सालों की नाराजगी के बाद इस साल ही अमर सिंह ने बच्चन परिवार से माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अमर सिंह ने जया बच्चन से कहा था, ‘आप मां हैं, पत्नी है और साथ ही सामाजिक रिमोट भी आपके हाथ में हैं। आप अपने पति से क्यों नहीं कहती कि जुम्मा चुम्मा दे दें। हालांकि इस पर बच्चन परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d