बॉलीवुड

बिहार के DGP का बड़ा बयान, कहा-सुशांत के पिता करें CBI जांच की मांग, हमें बिहार पुलिस पर भरोसा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इस केस की जांच बिहार पुलिस कैसे कर रही है, इसकी जानकारी मीडिया को दी है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 25 जुलाई को पटना में FIR दर्ज की गई थी। जिसके दो दिन बाद बिहार पुलिस मुंबई पहुंची गई थी। कल हमारी टीम की डीसीपी से मुलाकात हुई, जो काफी अच्छी रही है। इसमें दुर्व्यवहार वाली बात नहीं है। वहीं इस मामले की जांच को लेकर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा हम रहस्य से पर्दा उठाएंगे, लेकिन इसके लिए धैर्य रखना होगा।

मिल रहा है मुंबई पुलिस से सहयोग

मुंबई पुलिस से सहयोग ना मिलने वाली खबरों पर इन्होंने गलत बताया है। साथ में ही इन्होंने कहा कि बिहार पुलिस घटनास्थल की वीडियो रिकॉडिंग चाहती है। आपको बता दें कि ये रिकॉडिंग मुंबई पुलिस के पास है। वहीं इस मामले की सीबीआई जांच पर इन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार पुलिस सीबीआई जांच की मांग नहीं करेगी। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता इसकी मांग कर सकते हैं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि हम क्यों सीबीआई जांच की बात करेंगे। हमें सीबीआई से क्या लेना-देना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को अगर बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है तो वो सीबीआई जांच की मांग करें। वहीं  बिहार पुलिस के ऑटो में घूमने पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि हमारी पुलिस ऑटो में घूम रही है। उन्हें गाड़ी दी जानी चाहिए। दरअसल आज बिहार पुलिस ब्रांदा पुसिल स्टेशन ऑटो में आई थी। क्योंकि मुंबई पुलिस की और से उन्हें गाड़ी की सुविधा नहीं दी गई थी। इस मामले पर ही गुप्तेश्वर पांडे ने ये बात कही है।

गौरतलब है कि बिहार में केस दर्ज होने के बाद से इस मामले की जांच अब बिहार पुलिस भी कर रही हैं। मुंबई और बिहार पुलिस अपने हिसाब से मामले की पड़ताल करने में लगी हुई हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग और तेजी से उठ रही है। बीजेपी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। आज सुशांत के परिवार वालों ने भी पीएम मोदी से न्याय की मांग की है।

रिया चक्रवती पर परिवार ने लगाए हैं गंभीर आरोप

इस मामले में सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया चक्रवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के परिवार वालों की और से रिया सहित 6 लोगों पर बिहार में केस दर्ज किया गया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत को गलत तरह की दवाई दी हैं और सुशांत के करोड़ों रुपए का घपला किया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद से रिया फरार हैं। हालांकि कल रिया ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि इस मामले में सच की जीत होगी। साथ में ही रिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर की है। जिसमें इस केस को बिहार से मुंबई शिफ्ट करने को कहा है।

Back to top button