बॉलीवुड

बिहार पुलिस के साथ बदसलूकी करती दिखी मुंबई पुलिस, Video शेयर कर हो रहे ऐसे दावे

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज नई नई चीजें उजागर हो रही है। एक्टर के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। इसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम इस केस की छानबीन करने सीधा मुंबई जा पहुंची। लेकिन फिर ऐसे खबरे आने लगी कि मुंबई पुलिस सुशांत मामले में जांच के लिए गई बिहार पुलिस का सहयोग ठीक से नहीं कर रही है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई पुलिस कथित रूप से बिहार पुलिस की टीम के साथ बदसलूकी करती दिखाई दे रही है।

जांच में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही मुंबई पुलिस

दरअसल पिछले दो दिनों से इस तरह की कई खबरें सामने आ रही है कि बिहार पुलिस की जांच में मुंबई पुलिस जरा सा भी सपोर्ट नहीं कर रही है। आलम ये था कि उन्होने बिहार पुलिस को छानबीन करने और यहां वहां जाने के लिए अपनी गाड़ी भी नहीं दी। उन्हें ऑटो में बैठ जांच करना पड़ रहा है। हाल ही में जब वे अंकिता लोखंडे के घर पूछताछ करने गए थे तो उन्हें कोरोना की वजह से ऑटो खोजने में बड़ी मुश्किल आई थी। ऐसे में उन्होने 3 किलोमीटर का रास्ता पैदल चलकर तय किया था।

मुंबई पुलिस ने की बिहार पुलिस संग बदसलूकी ?

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो से यह सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई पुलिस बिहारी पुलिस से बदसलूकी कर रही है? इस विडियो में कुछ पत्रकार बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से जांच के संबंध में कुछ सवाल पुछने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। लेकिन इस दौरान मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के अधिकारी को धकियाते हुए अपने साथ ले गई। अब इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

देखें विडियो

पत्रकार भी है नाराज

मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस संग जिस तरह का व्यवहार किया उससे पत्रकार भी नाराज है। वे इस अनप्रफेशनल रवैये से खुश नहीं हैं। एक पत्रकार ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस के अधिकारी किसी मामले के आरोपी थोड़ी हैं जो उन्हें इस तरह धकेल कर गाड़ी में डाल ले जाया जा रहा है। हालांकि फिर भी मुंबई पुलिस पत्रकारों को पीछे कर गाड़ी का गेट लगा देती है।


बताते चलें कि इसके पहले बिहार सरकार के ऐडवोकेट जनरल ललित किशोर भी मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस की सहायता न करने का आरोप लगा चुके हैं।


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button