बॉलीवुड

बिहार पुलिस को नहीं दी गई सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट, अस्पताल ने ऐसा बहाना मारते हुए किया इंकार

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस मुंबई जाकर इस मामले की जांच कर रही है। आज बिहार पुलिस ने इस मामले को लेकर सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट कूपर हॉस्पिटल से मांगी। लेकिन कूपर हॉस्पिटल ने इस मामले में सहयोग करने की जगह रिपोर्ट देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं बिहार पुलिस को कूपर हॉस्पिटल ने उन डॉक्टरों से भी मिलने की इजाजत नहीं दी। जिन्होंने सुशांत सिंह का पोस्टमार्टम किया था।

‘मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल्स’ का दिया हवाला

कूपर हॉस्पिटल के ऐडमिन ने बिहार पुलिस को मना करते हुए ‘मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल्स’ का हवाला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्पिटल के ऐडमिन ने कहा है कि ‘मुंबई पुलिस प्रोटोकॉल्स’ के तहत वे रिपोर्ट नहीं दे सकते हैं और ना ही उन डॉक्टर्स से मिलने की इजाजत दे सकते हैं जिन्होंने पोस्टमार्टम किया है।


साफ है कि बिहार पुलिस को उनका काम सही से नहीं करने दिया जा रहा है। इसी बीच आज बिहार पुलिस बांद्रा पुलिस स्टेशन भी गई थी। इस पुलिस थाने में ही सुशांत के केस की जांच की जा रही है। आज दोपहर बिहार पुलिस के अफसर ऑटो के जरिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि यहां आकर इन्होंने मुंबई पुलिस से क्या बातचीत की है, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

रूमी जाफरी से हो सकती है पूछताछ

बिहार पुलिस जल्द ही डायरेक्टर रूमी जाफरी से पूछताछ भी कर सकती है। दरअसल सुशांत और रिया रूमी की फिल्म की शूटिंग करने वाले थे। वहीं रूमी ने ये दावा किया था कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारे में पता था। डायरेक्टर रूमी जाफरी के अलावा पुलिस अन्य उन लोगों का बयान भी ले सकती हैं जो सुशांत के टच में थे।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और इस केस की जांच मुंबई पुलिस की और से की जा रही है। हालांकि सुशांत के परिवार वाले मुंबई पुलिस की जांच से खुश नहीं हैं। इसलिए उन्होंने पटना में केस दर्ज किया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज करवाते हुए सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया के कारण ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है। परिवार का आरोप है कि रिया से मिलने से पहले सुशांत एकदम सही थी। रिया सुशांत का इलाज करवा रही थी और इसके बारे में सुशांत के परिवार वालों से कोई भी सहमति नहीं ली गई थी। सुशांत के पिता की और से बिहार में केस दर्ज होने के बाद से बिहार पुलिस मुंबई में आकर इस केस की जांच कर रही है।

इन लोगों के किए बयान दर्ज

बिहार पुलिस ने अभी तक इस केस में कई लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। जिसमें सुशांत की बहन और दोस्त अंकिता लोखंडे का नाम भी शामिल है। पुलिस इस मामले में रिया से भी पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन रिया ने अपने घर से गायब है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इस केस को बिहार से मुंबई शिफ्ट करने की मांग की है। जिसमें अभी कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

Back to top button