बॉलीवुड

माता-पिता बनते बनते रह गए थे ये 8 सेलिब्रिटीज, मिसकैरेज के चलते खोया था अपना बच्चा

जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है। हालांकि यदि किसी कारणवश उसका बेबी मिसकैरेज (Miscarriage) हो जाए तो बहुत दर्द होता है। आपके सारे सपने पलभर में चकनाचूर हो जाते हैं। यह दुख बर्दाश्त से बाहर होता है। ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होने अपना अजन्मा बच्चा खो दिया।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। 2012 में इन्हें बेटा वियान हुआ था। लेकिन बहुत कम ये बात जानते हैं कि वियान के पहले शिल्पा को मिसकैरेज हो चुका है। कुछ मेडिकल कॉमप्लिकेशन की वजह से उन्होने अपना अजन्मा बच्चा खो दिया था। उन्होने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के कुछ महीनों बाद प्रेग्नेंसी का पता चलने पर मैं बहुत खुश थी लेकिन फिर मिसकैरेज हो गया। मुझे लगा था कि मैं अब कभी गर्भवती नहीं हो पाउंगी लेकिन फिर वियान का जन्म हुआ और सब ठीक हो गया।

आमिर खान और किरण राव
2005 में आमिर खान से शादी के बाद किरण राव 2009 में प्रेग्नेंट हुई थी। हालांकि उनका जब मिसकैरेज हुआ तो कपल दुखी हो गया। आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो समय हमारे लिए बेहद मुश्किल था। उस चोट से उबरने में काफी समय लगा। इसके बाद कपल 2011 में आईवीएफ सेरोगेसी के माध्यम से बेटे आज़ाद के पेरेंट्स बने थे।

काजोल और अजय देवगन

1999 में अजय देवगन से शादी रचाने के बाद 2001 में काजोल प्रेग्नेंट हुई थी। तब उनका मिसकैरेज हुआ था और काजोल की जान जाते जाते बची थी। अजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमे बच्चे खोने का दुख नहीं है क्योंकि काजोल की जान खतरे में थी। जब डॉक्टर ने हमसे काजोल को ऑपरेट की पर्मिशन मांगी तो हमने तुरंत हां बोल दिया था। बता दें कि इसके बाद 2003 में उनकी बेटी न्यासा का जन्म हुआ था।

सायरा बानो और दिलीप कुमार

1966 में सायरा बानो ने खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी रचाई थी। 1972 में जब वे प्रेग्नेंट हुई तो 8 महीने में उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद वे कभी मां नहीं बन पाई। कपल की शादी को 52 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई बच्चा नहीं है। उनके अनुसार यह सब अल्लाह की मर्जी है।

डिम्पी गांगुली और राहुल महाजन

2011 में रियलिटी शो में राहुल महाजन से शादी रचाने के बाद डिम्पी प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि उनका मिसकैरेज हुआ और उन्होने अपना बच्चा खो दिया। इस घटना के कुछ साल बाद डिम्पी ने राहुल महाजन पर डोमेस्टिक वायलेंस का केस भी ठोका था। इसके चलते दोनों का तलाक हो गया था।

रश्मि देसाई और नंदिश

रश्मि देसाई को उतरन के सेट पर नंदिश से प्यार हुआ था। दोनों ने 2012 में शादी रचाई थी और 2016 में इनका तलाक हो गया था। एक रियलिटी शो में इस कपल ने रश्मि के मिसकैरेज होने की बात स्वीकार की थी। ऐसा रश्मि का डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भाग लेने की वजह से हुआ था।

शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख ने गौरी से 1991 में शादी रचाई थी। गौरी को मिसकैरेज 1997 में हुआ था। यह उनके बड़े बेटे आर्यन के जन्म से पहले हुआ था। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने साज़िद खान के शो ‘यादों की बारात’ में किया था।

अंकिता भार्गव और करण पटेल

अंकिता ने करण से 2015 में अरेंज मैरिज की थी और 2018 में वे माता पिता बनने वाले थे। हालांकि प्रेग्नेंसी के पांचवे महीने में ही अंकिता का मिसकैरेज हो गया।

Back to top button