बॉलीवुड

सुंशांत केस: रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बिहार पुलिस को है बस अदालत से वारंट का इंतजार

अभिमेत्री रिया चक्रवर्ती को कभी भी बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस के हाथ कई ऐसे सबूत लगे हैं। जो कि इस केस को रिया के खिलाफ मजबूत बना रहे हैं और बिहार पुलिस अदालत से रिया की गिरफ्तारी के वारंट का इंतजार कर रही है। इसी बीच कल रिया ने अपनी एक वीडियो जारी की थी। जिसमें इन्होंने कहा था कि सच सबके सामने आ जाएगा।

मुंबई पुलिस नहीं कर रही बिहार पुलिस का सहयोग

इस मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस मुंबई गई है। जबकि ये मामला पहले से ही मुंबई पुलिस देख रही है। लेकिन मुंबई पुलिस की और से बिहार पुलिस को खासा सहयोग नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की और से गाड़ियों तक का इंतजाम बिहार पुलिस के लिए नहीं किया जा रहा है। बिहार पुलिस की एसआइटी को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने महाराष्ट्र के डीजीपी से बात की है। बिहार के डीजीपी ने महाराष्‍ट्र के डीजीपी से बात करते हुए उनसे अनुरोध किया कि इस केस में बिहार पुलिस की मदद की जाए।

इस मामले को एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन मुंबई पुलिस की और से इस केस में केवल बयान ही लिए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ केस भी दर्ज नहीं किया है। मुंबई पुलिस की और से चल रही धीमी जांच की वजह से ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार में केस दर्ज करवाया था।

रिया है घर से फरार

केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने फौरन इस केस की जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने सुशांत के करीबी लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इस केस में बिहार पुलिस रिया का भी बयान दर्ज करना चाहती थी। इसलिए पुलिस रिया के घर भी गई थी। लेकिन रिया उनको घर में नहीं मिली। जिसके बाद से पुलिस रिया की तलाश कर रही है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बिहार पुलिस अब अदालत से वारंट आने का इंतजार कर रही है। ताकि रिया को गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा रिया के खिलाफ बिहार पुलिस लुकआउट नोटिस भी जारी करने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जून महीने में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इस केस की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की थी। लेकिन मुंबई पुलिस की और से सही जांच ना होने पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बिहार में केस दर्ज करवाया था। केके सिंह की और से दर्ज करवाई गई FIR में इन्होंने रिया को अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। केके सिंह के अनुसार रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है और एक साल के अंदर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले गए हैं। केके सिंह के मुताबिक ये पैसे उन लोगों के अकाउंट में भेजे गए हैं, जिनका सुशांत से कुछ लेना देने नही हैं। सुशांत के पिता की और से दर्ज करवाई गई इस FIR के बाद से ही रिया फरार है।

Back to top button