बॉलीवुड

टीवी पर अपने हुस्न का जादू दिखा लोगों को दिवाना कर चुकी हैं बंगाल की यह 5 अभिनेत्रियां

बंगाली लड़कियों की खूबसूरती एक अलग ही लेवल पर होती है। वे दिखने में बेहद आकर्षक और मनमोहक लगती हैं। जब यही बंगाली लड़कियां फिल्मों में एक्ट्रेस बन जाती हैं तो सोने पर सुहागा हो जाता है। फिर आप इन्हें बार बार अलग अलग रूपों में देख सकते हैं। बॉलीवुड में भी कई बंगाली एक्ट्रेसेस हैं जिनके फैंस दिवाने हैं। बिपाशा बासू, मौसमी चटर्जी और रानी मुखर्जी इनमें से कुछ नाम हैं। वैसे छोटे पर्दे यानि टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो यहां भी कुछ बंगाली अभिनेत्रियां हैं जो अपनी अदाओं से दर्शकों को दिवाना बना देती हैं। इन बंगाली टीवी एक्ट्रेसेस पर दर्शकों ने भी बहुत प्यार लूटाया है।

टीना दत्ता (Tina Datta)

 

View this post on Instagram

 

তোমায় হৃদ মাঝারে রাখিব, ছেড়ে দেব না! ওরে ছেড়ে দিলে সোনার গৌর আর পাব না ।।

A post shared by ?Tinzi? (@dattaatinaa) on


टीना दत्ता टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें ‘उतरन’ की ‘इच्छा’ के रूप में घर घर पहचान मिली थी। इसके बाद वे ‘डायन’ और ‘कर्मफल दाता शनि’ सीरियल में भी नजर आई थी। टीना का जन्म 27 नवंबर 1988 को कोलकाता शहर में हुआ था। हिन्दी सीरियल्स के अलावा वे कई बंगाली टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

मौनी रॉय (Mouni Roy)

 

View this post on Instagram

 

Beauty❤ . . . #mon #imouniroy #monstar? @imouniroy

A post shared by Mouni Roy (@mouni.roy_) on


मौनी आज बॉलीवुड में भले नाम कमा रही हो लेकिन उनके करियर की शुरुआत टीवी से ही हुई थी। उनका पहला सीरियल एकता कपूर का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ था। हालांकि उनकी लोकप्रिय में इजाफा ‘नागिन’ करने के बाद हुआ। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिल गया। अब वे कई बड़ी बड़ी फिल्में कर रही हैं। मौनी का जन्म 28 सितंबर 1985 को वेस्ट बंगाल के कूच बेहर में हुआ था।

मौली गांगुली (Mouli Ganguly)

 

View this post on Instagram

 

. . . . #mouliganguly

A post shared by Mouli 🙂 (@mouliganguly) on


मौली गांगुली हिन्दी और बंगाली दोनों ही सिनेमा में काम कर चुकी हैं। टीवी जगत में उन्हें पहचान एकता कपूर के शो ‘कहीं किसी रोज’ से मिली थी। इसके बाद वे ‘सीआईडी’, ‘कुमकुम’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘आसमान’ जैसे कई शोज में भी नजर आई। मौली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था।

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)

 

View this post on Instagram

 

Sunday ya Monday look good

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on


देबीना ने 2008 में आई ‘रामायण’ में सीता का रोल किया था। इसके अलावा वे ‘चड़ियाघर’, ‘यम हैं हम’ जैसे धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1983 को कोलकाता में हुआ था। वे टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

संगीता घोष (Sangita Ghosh)


‘जिस देश में निकला होगा चांद’ में पम्मी का किरदार कर घर घर फेमस हुई संगीता घोष का जन्म 18 अगस्त 1976 को शिवपुरी में हुआ था। वे ‘दिव्य-दृष्टि’, ‘परवरिश सीजन 2’ और ‘कहता है दिल जी ले जरा’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

Back to top button