दिलचस्प

पिछले 9 सालों से एक ही बॉयफ्रेंड के साथ सो रही जुड़वा बहने, अब बोली मां भी एक साथ बना दो

जुड़वा लोग हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हैं। इन्हें आइडेंटिकल ट्विन्स के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर जुड़वा लोगों के फिजिकल फीचर्स एक दूसरे से मिलते हैं, लेकिन आदतें और पसंद नापसंद अलग होती है। हालांकि आज हम आपको ऐसी जुड़वा बहनों से मिलाने जा रहे हैं जो न सिर्फ दिखने में एक जैसी है बल्कि इनके शौक और विचार भी एक तरह के हैं। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली इन जुड़वा बहनों के नाम दुनिया की सबसे अधिक आइडेंटिकल होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

लुक और आदतें दोनों है एक जैसी

इन जुड़वा बहनों के नाम एना और लूसी डिसिंक हैं। 34 वर्षीय यह जुड़वा बहने दिखने में हूबहू एक जैसी नजर आती हैं। यदि ये एक जैसे कपड़े पहन ले तो आप इनमें अंतर नहीं ढूंढ पाएंगे। ये सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि हरकतों में भी एक जैसी हैं। मसलन जब ये एक साथ बेड पर सोती हैं तो पेशाब करने भी एक ही समय पर उठती हैं। इनकी पसंद और नापसंद भी एक जैसी है। हद तो तब हो गई जब इन दिनों बहनों का दिल भी एक ही लड़के पर आकर अटका।

दोनों का बॉयफ्रेंड भी है एक ही बंदा

आपको जान हैरानी होगी कि यह जुड़वा बहनें पिछले 9 सालों से 39 साल के बेन बयर्ने को एक साथ डेट कर रही हैं। यह एक साथ मिलकर बेन से प्यार और रोमांस करती हैं। यह तीनों हर जगह साथ में ही घूमने फिरने जाते हैं। दोनों बहनें अपने इसी बॉयफ्रेंड के साथ रहती भी हैं और एक साथ सोती भी हैं। हालांकि अब इनकी एक और नई डिमांड आ गई है जिसके चलते वे सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं।

एक साथ बनना चाहती है मां

एना और लूसी की ख़्वाहिश है कि वे दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हो और एक ही साथ बच्चे को जन्म दें। यह इच्छा इन्होने एक टीवी शो में जाहीर की है। इसके लिए ये दोनों आईवीएफ़ तकनीक का सहारा ले रही हैं। इन्होने अपने एग (अंडे) भी एक साथ फ्रिज होने रख दिए हैं। इस तरह जब समय आएगा तो दोनों के एक साथ गर्भवती होने के चांस बढ़ जाएंगे। हालांकि यह बात काफी हद तक किस्मत पर भी निर्भर करती है। वैसे दोनों को उम्मीद हैं कि वे मां बनने का शानदार अनुभव भी एक साथ महसूस कर सकेंगी।

मरना भी है एक साथ

सिर्फ गर्भावस्था ही नहीं बल्कि दोनों की इच्छा है कि वे साथ में बूढ़ी हो और साथ में ही मौत को गले लगाएं। जब इनसे पूछा गया कि यदि एक को लड़का हुआ और एक को लड़की हुई तो आपका क्या रिएक्शन होगा। इस पर दोनों ने कहा कि जब तक हमारे बच्चे स्वस्थ रहते हैं हमे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

एक साथ किया था Kiss

इन जुड़वा बहनों को अपने बॉयफ्रेंड बेन से मोहब्बत भी साथ में पहली नजर में हो गई थी। हैरत की बात तो यह है कि दोनों ने एक साथ एक ही समय पर बेन को पहला Kiss किया था। दोनों का कहना है कि इन्हें एक दूसरे से कोई जलन भी नहीं होती है।

Back to top button