दिलचस्प

तीन बच्चों ने मिलकर की अपनी ही मां की डिलिवरी, 16 हजार अजनबी लोगों ने देखा पूरा नजारा

मां बनने की फीलिंग दुनिया की सबसे बेस्ट फीलिंग होती है। एक मां नौ महीने तक बच्चे को गर्भ में पालती है। इन नौ महीनों में वो आने वाले इस मेहमान का बड़े नाजो से ध्यान रखती है। फिर समय आता है डिलिवरी का। यदि यह एक सामान्य डिलिवरी होती है तो महिला को ढेर सारे दर्द का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर अपनी डिलिवरी कराने महिला अस्पताल ही जाती है। हालांकि कुछ गिने चुने मामलों में महिलाएं खुद घर पर भी अपनी डिलिवरी कर लेती हैं। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक मां ने अपने छोटे छोटे बच्चों से ही खुद की डिलिवरी करवा ली। हालांकि इस काम में उसके पति ने भी साथ दिया। चलिए इस पूरे मामले को थोड़ा और डिटेल से जानते हैं।

3 बच्चों ने मिलकर की मां की डिलिवरी

32 साल की अलेक्सिस वाइल्ड कनाडा के ओंटारियो में रहती हैं। उसके पहले से ही तीन बच्चे अप्रिलिया, एम्बर और जक्सोन हैं। इन बच्चों के पिता और अलेक्सिस के पति 56 वर्षीय स्कॉट मैकएंटी हैं। 30 जून को अलेक्सिस ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। खास बात यह थी कि उसने अपने इस बच्चे की डिलिवरी तीनों बच्चों और पति की मदद से की। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था।

16 हजार लोगों ने देखा नजारा

जब भी किसी महिला की डिलिवरी होती है तो यह बेहद प्राइवेट चीज होती है। महिला नहीं चाहती कि इसे कोई दूसरा व्यक्ति देखे। लेकिन अलेक्सिस वाइल्ड ने तो अपनी डिलिवरी का विडियो ही YouTube पर लाइव स्ट्रीम कर दिया था। ऐसे में उनकी डिलिवरी को होते हुए लगभग 16 हजार लोगों ने एक साथ देखा।

हेल्दी बेबी ने लिया जन्म

अलेक्सिस करीब 12 घंटे तक लेबर पेन मेन रही और फिर उसने एक हेल्दी बेबी गर्ल को जन्म दिया। इस बेबी को उसके गर्भ से बाहर निकालने में उसके तीनों बच्चों और पति ने मदद की। अलेक्सिस के अनुसार बच्चे पहले एक गुड़िया के ऊपर प्रैक्टिस कर चुके थे। इस तरह गुड़िया पर डिलीवरी प्रैक्टिस करते हुए उन्होंने अपनी मां की डिलीवरी भी करवा दी। तय यह हुआ था कि अलेक्सिस की बेटी अप्रिलिया उसकी डिलिवरी करेगी। लेकिन अंतिम समय पर वो डर गई। ऐसे में स्कॉट ने इस डिलिवरी को अंजाम दिया।

लोगों ने कहा ‘बुरी मां’

अलेक्सिस बताती हैं कि विडियो की लाइव स्ट्रीमिंग करने के दौरान उन्हें कमेंट में कई बुरे कमेंट्स आए। बहुत से लोगों ने उन्हें एक बुरी मां बताया। इससे अलेक्सिस का दिल टूट गया। उनका कहना है कि मैं यही चाहती थी कि मेरे बच्चे जन्म की इस प्रक्रिया को देखे। यह एक सामान्य और खूबसूरत प्रक्रिया है। लेकिन लोगों के बुरे कमेंट से मुझे बहुत दुख हुआ। कई लोगों ने यह भी कहा कि अपने बच्चों के सामने बेबी पैदा करना एक अच्छा आइडिया नहीं था। दूसरी तरफ बच्चे अपनी बहन की डिलिवरी करवा कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अलेक्सिस कहती हैं कि इससे बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। अब वे भविष्य में दर्द से नहीं डरेंगे।

वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? क्या मां ने बच्चों के सामने डिलिवरी कर सही किया?

Back to top button