समाचार

चीन को सबक सिखाने में लगा अमेरिका, शंघाई के करीब किया कुछ ऐसा कि सहम गया ड्रैगन

अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और हाल ही में अमेरिका ने शंघाई शहर के पास से अपना लड़ाकू विमान उड़ाया है। जिससे की चीन देश के होश उड़ गए हैं। चीन ने शायद ही ये कल्पना की होगी कि अमेरिका इस तरह का कदम उठा सकता है। खबरों के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के विमान ने ताइवान स्ट्रेट के ऊपर से उड़ान भरी है।

76.5 किलोमीटर की दूरी तक भरी उड़ान

जहां से इन विमानों ने उड़ान भरी है वो हवाई क्षेत्र चीन के झेजियांग और फ्यूजियान समुद्री तटों के पास है और इनके पास ही चीन का शंघाई महानगर स्थित है। अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और ईपी-3ई विमान रविवार को उड़ते हुए कुछ मिनट के लिए शंघाई के 76.5 किलोमीटर पास तक आ गए। जिसके बाद चीन की हवाई सुरक्षा प्रणाली सख्ते में आ गई। हालांकि कुछ ही मिनटों में स्थिति सामान्य हो गई।

पेकिंग विश्वविद्यालय के थिंक टैंक साउथ चाइना सी स्ट्रैटजिक सिचुएशन प्रोबिंग इनीशिएटिव ने इस घटना के बाद ट्वीट किया और इस बारे में जानकारी दी। वहीं रात को एक और ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी विमान वापस चले गए हैं। दरअसल इस समय चीन और अमेरिका देश के बीच तनाव का माहौल है। ऐसे में अमेरिका के इस कदम ने चीन के होश उड़ा दिए हैं। हाल के दशकों में पहली बार कोई अमेरिकी लड़ाकू विमान चीन के इतने करीब से उड़ा है।

अमेरिकी नौसेना ने बढ़ाई अपनी गतिविधियां

अमेरिका ने अपनी नौसेना को हिंद-प्रशांत महासागर में तैनात किया हुआ है और हाल ही के समय में हिंद-प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधि बढ़ी हैं। भारत और चीन के बीच हुए विवाद के दौरान भी अमेरिका ने हिंद-प्रशांत महासागर में अपनी सक्रियता और बढ़ा दी थी।

वाणिज्य दूतावासों को किया था बंद

कुछ समय पहले ही अमेरिका ने ह्यूस्टन शहर में स्थित चीनी दूतावास को बंद कर दिया था और दूतावास से चीनी अधिकारियों को निकाल दिया था। जिसके बाद चीन ने भी अपने देश में अमेरिका के एक दूतावास को बंद कर दिया था। दरअसल अमेरिका का ये आरोप था कि इस चीनी दूतावास में संदिग्ध काम चल रहा था। अमेरिका की और से जारी की गई एक वीडियो में ह्यूस्टन शहर में स्थित चीनी दूतावास में कुछ कागजों को जलाया जा रहा था। जिसके बाद अमेरिका ने इस दूतावास को बंद कर दिया। वहीं अब मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और ईपी-3ई विमान रविवार को ताइवान स्ट्रेट के ऊपर से उड़ान भरी है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस फैलने के बाद से अमेरिका चीन देश से खासा नाराज है। अमेरिका की और से साफ कहा गया है कि अगर कोरोना वायरस को फैलाने में चीन का हाथ पाया जाता है। तो वो इस देश के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा। वहीं चीन को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने अपने कई युद्धपोत साउथ चाइना शी में तैनात भी कर दिए हैं। इन युद्धपोत को भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान तैनात किया गया था। भारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिका ने भारत का साथ दिया था।

Back to top button