अध्यात्म

राशि के अनुसार जानें किस रंग की राखी बांधने से भाई को मिलेगा शुभ फल

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 3 अगस्त को आ रहा है और इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। हर साल ये पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। ये पर्व भारत के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक माना जाता है और इसे पर्व को भारत के अलावा नेपाल देश में भी मनाया जाता है।

 

बाजार में कई सारे रंगों की राखी मिलती हैं। जो कि देखने में बेहद ही सुंदर होती हैं। हर बहन अपने भाई के लिए बेहद ही प्यार से राखी को चुनती है और सच्चे मन से अपने भाई की कलाई पर इसे बांधती है। हालांकि ज्योतिष विज्ञान के अनुसार भाई की राशि के अनुसार ही उसे राखी बांधनी चाहिए और भाई की राशि के अनुसार राखी का रंग चुनना चाहिए। राशि के अनुसार अगर भाई को राखी बांधी जाए तो उसका भाग्य खुल जाता है। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के संग कौन सा रंग जुड़ा हुआ है।

मेष राशि –

अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आप उसे लाल रंग की राखी बांधे। क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल होता है और इस रंग की राखी बांधने से भाई को लाभ होता है।

वृषभ राशि –

जिन लोगों की राशि वृष होती है उनका स्वानी शुक्र ग्रह होता है। इस ग्रह से नीला रंग जुड़ा होता है। इसलिए आप अपने भाई को नीले रंग की राखी बांधे। इससे उसके जीवन में तरक्की आएगी।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है और इस ग्रह से हरा रंग जुड़ा होता है। हरे रंग की राखी अगर इस राशि के लोगों को बांधी जाए तो उनके जीवन में सुख और समृद्धि आ जाती है।

कर्क राशि –

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है और इस ग्रह से पीला या सफेद रंग जुड़ा होता है। इसलिए इस राशि से नाता रखने वाले लोगों को इन दोनों रंगों की राखी बांधी जा सकता हैं। इस रंग की राखी बांधने से जीवन में आने वाली सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

सिंह राशि –

सिंह राशि के लोगों का स्वामी सूर्य होता है और इस राशि के लोगों के लिए पीला और लाल रंग शुभ होता है। इसलिए अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो आप उसे पीले-लाल रंग की राखी बांध दें।

कन्या राशि –

कन्या राशि का स्वामी बुध को माना जाता है और अगर आपके भाई की ये राशि है, तो आप उसे हरे रंग की राखी बांध दें। इस रंग की राखी बांधने से सभी प्रकार के दोषों से उसकी रक्षा होगी।

तुला राशि –

तुला राशि के लोगों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधने। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है।

धनु राशि –

धनु राशि के जातकों का स्वामी बृहस्पति को माना गया है और इस राशि के लोगो के लिए पीला रंग शुभ होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मकर राशि –

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और शनि देव से नीला रंग जुड़ा होता है। इसलिए अगर आपके भाई की ये राशि है तो आप उसे नीले रंग की राखी बांध दें।

कुंभ राशि –

इस राशि का भी स्वामी शनि होता है। इस राशि से तालुक रखने वाले लोगों को रक्षाबंधन के दिन गहरे हरे रंग या नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को पीले रंग की राखी बांधे। ये रंग इनके लिए शुभ होता है, साबित होते है।

Back to top button