बॉलीवुड

84 की उम्र में कोरोना को भगाने की जबरदस्त तैयारी कर रहे धर्मेंद्र, देखें उनकी सेहत का राज़

कोरोना वायरस का कहर भारत में पूरी रफ्तार से बढ़ रहा है। आलम यह है कि बड़े बड़े सेलब्रिटीज तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। उदाहरण के लिए इस कोरोना ने अमिताभ बच्चन तक को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना 60 से अधिक उम्र के लोगों के लिए और भी खतरनाक होता है। इस उम्र के बाद इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है। शरीर में वायरस से लड़ने की शक्ति नहीं रहती है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर कोविड-19 से लड़ने के चांस और भी बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि सरकार ने भी सभी को अपनी इम्यूनिटी शक्ति बढ़ाने की सलाह दी है। इस बीच 84 साल के धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने में दिन रात लगे हुए हैं।

धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों में नहीं दिखते हैं। वे ज़्यादातर समय अपने फार्म हाउस में ही बिताना पसंद करते हैं। खासकर इस लॉकडाउन में वे वहीं जमे हुए हैं। वैसे यह उनकी सेहत के लिए काफी अच्छा भी है। फार्म हाउस में वे सब्जियां उगाते हैं, साफ और ताजी हवा लेते हैं और व्यायाम भी करते हैं। हाल ही में उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो भी साझा किया है। इस विडियो में वे अपने फार्म हाउस पर एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

कोरोना को भगाने के लिए रोज व्यायाम करते हैं धर्मेंद्र

इस विडियो में हमे पहले खूब सारी हरियाली दिखाई देती है, इसके बाद कैमरा धर्मेंद्र की तरफ आता है। यहां वे कमरे के अंदर अपनी स्टेशनरी बाइक पर साइकलिंग करते दिखाई देते हैं। वे फैंस को बताते हैं कि वे रोजाना करीब आधा घंटा व्यायाम करते हैं। वे कहते हैं कि मैं रोजाना यह व्यायाम कोरोना को भगाने के लिए करता हूं। यह विडियो शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं ‘दोस्तों एक प्यारी सलाह और विनम्र विनती है कृपया कोरोना वायरस से सावधान रहे।’

 

View this post on Instagram

 

Friends, a loving advise and a humble request ? Be careful of coronavirus .

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on


फैंस को धर्मेंद्र का यह विडियो बड़ा पसंद आ रहा है। उन्हें देख कई लोग प्रेरित हो रहे हैं। जब 84 साल का एक व्यक्ति रोजाना आधे घंटे व्यायाम कर सकता है तो हम जैसे लोग भी कम से कम 45 मिनट्स या एक घटना तो कर ही सकते हैं। बता दें कि सेहतमंद खाने से और रोजाना व्यायाम करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। यह आपको कोरोना को हराने में बहुत मदद करती है।

नेचर से है प्रेम


धर्मेंद्र को प्रकृति से बड़ा प्रेम है। इसलिए अपना बुढ़ापा वे भीड़ भाड़ से दूर अपने फार्म हाउस में बिताना पसंद करते हैं। शायद उनका यह रहन सहन ही उनके इस उम्र में भी स्वस्थ रहने का राज है।

Back to top button
?>