बॉलीवुड

अपनी शादी में बॉलीवुड सितारों को नचवाने के लिए देनी पड़ती है इतनी मोटी फीस

भारत में लोगों को बॉलीवुड सितारों से मिलने का या उनके साथ फोटो खिंचवाने का बड़ा शौक है। यदि ये स्टार्स किसी इवैंट, पार्टी या शादी में आ जाए तो उसकी रौनक बढ़ जाती है। यदि आप भी इन सितारों को अपनी पार्टी में बुलवा कर नचवाना चाहते हैं तो यह काफी हद तक संभव है। बस इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि ये रकम बहुत ज्यादा होती है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान किसी भी इवैंट में शामिल होने के 2 करोड़ रूपए लेते हैं। यदि आप उनसे कुछ परफ़ार्म भी करवाना चाहते हैं तो वे इसका 7 से 8 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। वहीं  किसी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए उनकी फीस 4 करोड़ रुपए के आसपास है। खबरों की माने तो दुबई की Madinat Jumeirah होटल में 30 मिनट्स परफ़ार्म करने के लिए शाहरुह ने 8 करोड़ रुपए लिए थे।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के एक्शन खिलाड़ी किसी इवैंट का हिस्सा बनने के लिए 1.5 करोड़ के आसपास चार्ज करते हैं। वहीं उनसे आपको डांस करवाना हो तो इसका एक करोड़ एक्स्ट्रा होता है। उनकी एक शर्त होती है कि यह इवैंट्स लेट नाईट में नहीं होने चाहिए। वहीं किसी ब्रांड को प्रमोट करना हो तो वे 8 से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज कर देते हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

हमेशा मस्ती के मूड़ में रहने वाले रणवीर सिंह किसी भी पार्टी में शामिल होकर उसकी रोनक बड़ा देते हैं। वे इवैंट में शामिल होने का 70 लाख रुपए लेते हैं। वहीं डांस करना हो तो 1 करोड़ रूपए अलग से देने पड़ते हैं। ब्रांड प्रमोशन के लिए वे 2.5 करोड़ रूपए तक ले लेते हैं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ किसी भी इवैंट में नाचने का 2.5 करोड़ रुपए लेती हैं। वहीं किसी ब्रांड का प्रमोशन करना हो तो यह फीस 5 से 6 करोड़ रुपए हो जाती है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas)

हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह फेमस हो चुकी प्रियंका चोपड़ा कोई भी पार्टी या इवैंट अटेंड करने का 2.5 करोड़ रुपए लेती हैं। वहीं ब्रांड को प्रमोट करने के लिए उनकी फीस 4 से 5 करोड़ रुपए है।

सनी लियोनी (Sunny Leone)

अदालत फिल्मों से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी अपनी हॉट बॉडी और कातिलाना आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। यदि आप उनसे अपनी पार्टी में डांस करवाना चाहते हैं तो वे 25 से 35 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। 2 से 3 करोड़ रूपए उनके ब्रांड प्रमोशन का चार्ज है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

हैंडसम लुक और शानदार डांस स्किल्स वाले ऋतिक रोशन किसी भी इवैंट में जाने के 2 करोड़ रूपए लेते हैं। वहीं यदि आपको अपना कोई ब्रांड उनसे प्रमोट करवाना हो तो उनका चार्ज डेढ़ से दो करोड़ रूपए के आसपास होता है।

सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जहां भी जाते हैं महफिल जमा देते हैं। वे किसी पार्टी में जाने या परफ़ार्म करने के 1.25 से 2 करोड़ रूपए तक ले लेते हैं। वहीं ब्रांड प्रमोशन करना हो तो उनकी फीस 3.5 से 5 करोड़ रूपए तक होती है।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

करीना कपूर किसी दुकान या ऑफिस का उद्घाटन करने के 30 से 60 लाख रूपए लेती हैं। वहीं कोई पार्टी अटेंड करना हो तो यह रकम बढ़कर एक करोड़ हो जाती है। अब इस पार्टी या शादी में आपको करीना का डांस भी देखना है तो फिर 1.5 करोड़ एक्स्ट्रा देने पड़ते हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा पार्टी में आने का 50 लाख रूपए लेती हैं जबकि डांस करना हो तो ये रकम 70 लाख हो जाती है। ब्रांड प्रमोट करने के लिए उनके चार्जेस 25 से 40 लाख के आसपास होते हैं।

Back to top button