दिलचस्प

धोनी के जन्मदिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पांड्या ब्रदर्स के साथ ऐसे नजर आए धोनी

7  जुलाई को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन होता है। धोनी ने इस साल अपना 39वां जन्मदिन बहुत ही कम लोगों के बीच सेलिब्रेट किया है। धोनी हर साल अपना जन्मदिन अपनी टीम और फैमिली के साथ आधी रात को केक काटकर मनाते थे। उनके जन्मदिन की तस्वीरें खूब वायरल होती थीं।हालांकि इस साल उन्होंने कोरोना वायरस के चलते बेहद ही कम लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। अब 2 हफ्ते बाद उनके जन्मदिन की तस्वीरें सामने आई हैं। साक्षी ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धोनी की इस तस्वीर को फैंस की खूब प्रतिक्रिया मिल रही है।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

2 हफ्ते पहले अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले धोनी के जन्मदिन की पहली तस्वीर अब सामने आई है। धोनी की पत्नी साक्षी ने थोड़ी देर से ही सही लेकिन इंस्टाग्राम पर अपने पति की जन्मदिन की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में धोनी के साथ हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Missing the happy squad !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


इस तस्वीर में धोनी की प्यारी सी बेटी जीवा और उनके तीनों दोस्त भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में साक्षी नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल साक्षी ने ही ये तस्वीर खींची हैं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। साक्षी ने इस खूबसूरत तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- मिसिंग द हैप्पी स्कॉयड। बता दें कि दोनों पांड्या ब्रदर्स और पंखुड़ी एक चार्टर्ड प्लेस से धोनी का बर्थडे मनाने रांची पहुंचे थे। हालांकि इस मौके पर हार्दिक की मंगेतर और एक्ट्रेस नताशा भी कहीं नजर नहीं आईं।

बहुत दिनों बाद नजर आए धोनी

फैंस को धोनी का ये मुस्कराता चेहरा देखकर बहुत खुशी हो रही है। दरअसल कुछ समय पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आई थी। ऐसे में इस खबर को सुनकर धोनी बुरी तरह टूट गए थे और खुद को सबसे अलग कर लिया था। बता दें कि सुशांत ने फिल्म ‘धोनी’ में धोनी का किरदार निभाया था। इस वजह से उनकी धोनी से अच्छी दोस्ती हो गई थी। ऐसे में जब धोनी को सुशांत के निधन की खबर पता चली तो वो सदमे में चले गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी तरह का शोक भी नहीं जताया। वहीं अब धोनी दोस्तों और परिवार के साथ मुस्कराते दिख रहे हैं।

मैच की बात करें तो टीम इंडिया के धोनी ने आखिरी बार जुलाई 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप में खेला था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला धोनी के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच था। इस मैच के बाद भारत ने वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ सीरिज खेली, लेकिन वो मैदान पर नहीं उतरे।

29 मार्च से खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए धोनी ने चेन्नई में टीम के साथ प्रैक्टिल शुरु की थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की चलते कैंप को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को ही स्थगित करने का फैसला लिया। अब एशिया कप और टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद से इसे यूएई में कराए जाने की योजना है।

Back to top button