बॉलीवुड

कंगना रनौत पर लग चुका है जादू टोने का आरोप, ये हैं एक्ट्रेस से जुड़े बड़े विवाद

बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत को अक्सर देश के तमाम छोटे-बड़े मुद्दों पर बोलते हुए देखा जा सकता है। कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल होती हैं, तो कई बार बॉलीवुड सेलेब्स पर लगाए आरोप उन्हें विवादों में धकेल देते हैं। बहरहाल कंगना रनौत न सिर्फ अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, बल्कि वो कई बार रिलेशनशिप्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं। तो आइये जानते हैं, अब तक उनके साथ किन किन स्टार्स का नाम जुड़ चुका है, साथ ही आज हम उनसे जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में भी जानेंगे।

कंगना ने आदित्य पंचोली को इतने सालों तक किया डेट…

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली

कंगना रनौत का नाम अपने से 20 साल बड़े आदित्य पंचोली के साथ जुड़ चुका है। दोनों को कई बार मीडिया में एक साथ देखा गया, कहा जाता है कि दोनों करीब 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। 5 साल बाद जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, तो दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। कंगना रनौत ने कुछ ही समय पहले आदित्य पंचोली के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था।

कंगना पर लगा जादू टोने का आरोप…

अध्ययन सुमन और कंगना रनौत

आदित्य पंचोली के साथ ब्रेकअप के बाद कंगना रनौत का नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा। कंगना और अध्ययन का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला और विवादों के बाद ये रिश्ता भी खत्म हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर लंबे समय तक आरोप प्रत्यारोप किए। अध्ययन सुमन ने तो कंगना पर जादू टोने करने का आरोप लगा दिया था।

कंगना-ऋतिक की लड़ाई पहुँची कोर्ट में…

अध्ययन सुमन के बाद कंगना ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में आईं, शुरूआत में दोनों की खूब जमी। यहां तक कि बॉलीवुड में इस कपल की दुहाई दी जाने लगी। मगर, इस रिश्ते का अंत भी एक विवाद के साथ ही हुआ। दोनों के बीच काफी गहरा विवाद हुआ और इस विवाद के बाद ये भी साफ नहीं है कि दोनों रिलेशनशिप में थे भी या नहीं। बता दें कि कंगना और ऋतिक के बीच कानूनी लड़ाई अभी भी चल रही है। ऋतिक ने कंगना पर माफी के लिए मानहानि का केस दर्ज किया है, वहीं कंगना भी कई बार ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

नेपोटिज्म के खिलाफ कंगना मोर्चे पर…

रिलेशनशिप्स के अलावा कंगना इस समय बॉलीवुड से नेपोटिज्म हटाने को लेकर लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ाई को देशव्यापी लड़ाई बना दिया है। दरअसल पिछले दिनों हुए सुशांत सुसाइड केस ने उन्हें झकझोर कर रख दिया, इसके बाद से कंगना ने नेपोटिज्म के खिलाफ अपने अभियान को गति दे दी। कंगना नेपोटिज्म के मुद्दे पर करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, सलमान खान जैसे बॉलीवुड हस्तियों पर निशाना साध चुकी हैं। कंगना का मानना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में चंद लोगों का ही राज है और इन्हीं के इशारों पर पूरा बॉलीवुड चलता है। बता दें कि कंगना के इस अभियान को देशभर से समर्थन मिल रहा है। यहां तक कि कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी कंगना के विचारों से सहमत हैं।

Back to top button