दिलचस्प

इन लड़कियों का ग्रुप डांस देखकर उड़ जायेंगे आपके होश…. वीडियो वायरल!

सोशल मीडिया के बढते इस्तेमाल के कारण लोगों को कोई भी जानकारी घर बैठे आसानी से मिल जा रही है। केवल यही नहीं, लोग आज के समय में अपने विचार अन्य लोगों तक सोशल मीडिया के जरिये बड़ी आसानी से पहुंचा पा रहे हैं। आज अगर आपके आस-पास कोई घटना घटती है तो आप उसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों को दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर कोई भी चीज देखते ही देखते वायरल हो जाती है। डांस से लेकर अजीबो-गरीब चीजों के वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं।

अगर डांस की बात की जाए तो इसके दीवानों की संख्या पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा है। भारत में भी डांस के दीवानों की कमी नहीं है। हर दिन कोई ना कोई डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर दिख ही जाता है। पहले लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौका नहीं मिलता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज आप अपने किसी भी जौहर को सोशल मीडिया की सहायता से बड़ी आसानी से लोगों को दिखा सकते हैं। आज हम आपको डांस का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल सोशल मीडिया पर आग लगाये हुए हैं।

दे रही हैं प्रभुदेवा को टक्कर:

दरअसल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों का एक समूह डांस करने का काफी शौकीन है। इस समूह के लोग कहीं भी अपना डांस दिखाना शुरू कर देते हैं। कुछ लड़कियां मिलकर कॉलेज के कैम्पस में ही डांस शुरू कर देती हैं। लड़कियां “मुकाबला मुकाबला” गाने पर डांस कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने डांस से प्रभुदेवा को टक्कर देने की सोच रही हैं।

हो जायेंगे लड़कियों के डांस के दीवाने:

इन लड़कियों ने मिलकर इतना बेहतरीन डांस किया है कि आप उनके डांस के दीवाने हो जायेंगे। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कॉलेज के कैम्पस में कुछ लडकियां डांस कर रही हैं, जबकि काफी लड़कियां उन्हें घेरकर खड़ी हैं। जब उन्होंने डांस शुरू किया तो लोग बस तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाने में लगे हुए थे। यकीनन ये डांस वीडियो आपको काफी प्रभावित करने वाला है।

Back to top button