राशिफल

Rashifal 23 July: आज हरियाली तीज के दिन इन 3 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, होंगे मालामाल

आज देशभर में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या करके प्राप्त किया था। हम आपको गुरुवार 23 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको राजकीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक कल्याण में भाग लेना आपके दिमाग में सबसे ऊपर होगा। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरुस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने भाई-बहनों और माता-पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित होगा। पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। संतान सुख संभव है। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद संबंधित मामलों का निपटारा होगा। आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कई तरह के विचारों में आप उलझ सकते हैं। आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। बेहतर होगा इस राशि के लोग आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। व्यावसायिक मामलों में व्यवधान रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें। आज वक़्त और पैसों को मनोरंजन की चीज़ों पर ज्यादा खर्च न करें। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे। किसी महिला से आपको लाभ मिल सकता है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। परिवार में सब सामान्य होगा। आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। नौकरी में तरक्की के आसार है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। चोट लगने का भय है। परेशानी में पड़ सकते हैं। जरूरी कामों की योजना बन सकती है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें। आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। पैसों के मामलों में आप अपने पार्टनर की सलाह पर भरोसा करें। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप कई क्षेत्रों में सफल रहेंगे। कुछ-कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। आज कोई नई रचना भी कर सकते हैं। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे नुकसान होगा। भूमि और संपत्ति-मामलों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। आज जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। धैर्य के साथ काम करते रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी होगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। आपका पराक्रम सफलता दिलाएगा। योजनाओं को कार्यरूप दें। निश्चित तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सितारे आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने का संकेत दिख रहा है। इस बारे में थोड़ा सचेत रहिए। कलह से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखना होगा। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे। यह बात और है कि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें क्योंकि वित्त की दृष्टि से यह दिन अनुकूल नहीं है। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

आपने Rashifal 23 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दो प्रकार का होता है त्रिखल दोष, इसके कारण दुखों से भर जाता है जीवन, जानें इसके निवारण के उपाय

Back to top button