Bollywood

जब रोते हुए बिना कपड़ों के महेश भट्ट के पीछे दौड़ पड़ी थीं परवीन बाबी, जानें उस रात की कहानी

जिस दौर में हीरोइनें सिर्फ साड़ी पहने नजर आती थीं उस दौर में बिकनी, जाम और क्लब डांस से परवीन ने सिनेमा की परिभाषा बदल दी थी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज तो कई आईं, लेकिन एक जमाना वो था जब हर किसी के दिल पर सिर्फ परवीन बाबी ही छाई हुई थी। परवीन बाबी हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और प्रतिभावान एक्ट्रेसेज में से एक गिनी जाती थीं। जिस दौर में हीरोइनें फिल्मों में सिर्फ साड़ी पहने नजर आती थीं उस दौर में परवीन ने बिकनी, जाम और क्लब डांस से सिनेमा की परिभाषा बदल दी थी। परवीन बाबी जब हीरोइन के तौर पर सफलता पा रहीं थीं तो वहीं उनके अफेयर के किस्से भी खूब सुर्खियां बटोरते थे। उनकी निजी जिंदगी खुद किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगतीं। कबीर बेदी और डैनी के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली परवीन कभी शादीशुदा महेश भट्ट से प्यार कर बैठी थीं। उनके साथ अपने रिश्तें को लेकर महेश भट्ट ने कई बार चौंकाने वाले खुलासे किए।

परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे महेश

महेश भट्ट और परवीन की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। परवीन महेश की जिंदगी में तब आईं थीं जब वो एक टॉप एक्ट्रेस थीं। वहीं महेश उन दिनों अपने करियर संवारने की कोशिश में लगे हुए थे। महेश भट्ट शादीशुदा थे, लेकिन जब परवीन उनकी जिंदगी में आईं तो एक पल को वो सबकुछ भूल गए। उस समय में किसी भी कपल के लिए लिव-इन में रहना काफी गलत माना जाता था। वहीं इन सारी बातों की परवाह ना करते हुए महेश अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ परवीन के साथ लिव-इन में रहने लगे थे।

एक रात के किस्से का जिक्र करते  हुए महेश भट्ट ने परवीन को लेकर चौंकाने वाली बात बताई थी। महेश भट्ट ने बताया कि मैं और परवीन बेडरुम में थे। हम दोनों में बातें हो रही थीं। बातें करते-करते अचानक परवीन बाबी ने कहा कि मैं युजी या उनमें से किसी एक को चून लूं। बता दें कि युजी कृष्णमुर्ति एक फिलॉसफर और गुरु थे। जब परवीन की तबीयत खराब होने लगी थी तो युजी  उनके काम करने के खिलाफ हो गए थे।

बिना कपड़ों के महेश के पीछे दौड़ पड़ीं परवीन

परवीना युजी को नापसंद करने लगीं थी। ऐसे में उन्होंने महेश भट्ट से कहा कि दोनों में से किसी एक को चुन लो। महेश भट्ट ने उस वक्त उस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और बेड से उठकर जाने लगे। बाहर जोर की बारिश हो रही थी। महेश को जाता देख परवीन रोने लगीं। उन्होंने महेश को रुकने के लिए आवाज दी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। उस वक्त परवीन बिना कपड़ों के ही महेश के पीछे भागने लगीं।

महेश ने बताया कि परवीन को इस अवस्था में अपने पीछे भागता देख वो हैरान रह गए थे। वो उन्हें रोक कर उनसे कहना चाहते थे कि इस तरह मेरे पीछे मत आओ लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और चले गए। धीरे-धीरे महेश परवीन से कटने लगे थे। परवीन अक्सर महेश से कहती कि कोई उन्हें मारना चाहता है। एक बार तो वो खुद चाकू लेकर अजीब सी हालत में कमरे में खड़ी हो गईं थीं। इस बात का पता महेश भट्ट को 1979 में लगा था। जब उन्होंने परवीन का ये रुप देखा तो वो हैरान रह गए थे।

मानसिक रुप से बीमार थीं परवीन

महेश भट्ट ने प्यार के लिए घर जरुर छोड़ा था लेकिन अपनी पत्नी से अलग नहीं हुए थे। धीरे-धीरे वो परवीन से दूर जाने लगे और अपनी पत्नी के पास वापस चले गए। परवीन अपनी जिंदगी में एक दम अकेली रह गईं। उन्हें हमेशा एक अनजाना डर छाया रहता था।जब उनकी जांच कराई गई तो पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं और निर्देशकों को फिल्म ठप हो जाने का डर था। ऐसे में ये बात सामने नहीं आने दी गई।

कुछ समय बाद ये बीमारी परवीन पर हावी होने लगीं। वो सेट पर चीख पड़तीं, हर किसी से डरती रहतीं। परवीन की इस हालत के बारे में महेश भट्ट जानते थे लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते थे। डॉक्टर्स ने बताया कि परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देना होगा। महेश भट्ट इसके लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान परवीन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड कबीर बेदी और डैनी भी मदद के लिए आगे आए। कई प्रयास किए गए लेकिन परवीन ठीक नहीं हुई।

और इस तरह हुआ परवीन का दर्दनाक अंत

बीमारी के चलते परवीन से फिल्में दूर होने लगीं। वो घर बैठनें लगीं और उनका वजन बढ़ गया। परवीन ने अपनी खूबसूरती खो दी तो डॉक्टरों के पास उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा। महेश भट्ट तब भी इसके लिए तैयार नहीं हुए। उस दौरान महेश भट्ट पर परवीन बाबी के स्टारडम का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा। परवीन की हालत नाजुक हो गई थी।

20 जनवरी 2005 को परवीन बाबी हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। अपने हुस्न और अदाकारी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली परवीन अंत समय में बिल्कुल अकेली रह गईं थीं। उनके मरने के तीन दिन बाद लोगों को उनकी बॉडी कमरे में मिली। हर किसी के दिल पर राज करने वाली खूबसूरत अदाकारा परवीन का इतना दर्दनाक अंत होगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था। परवीन चलीं गईं लेकिन अपने पीछे इतने सवाल छोड़ गईं जिसका जवाब शायद अब कभी नहीं मिल पाएगा।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor