बॉलीवुड

2 साल से शाहरुख ने नहीं की कोई भी फिल्म, फिर भी इस मामले में अक्षय और सलमान को देते हैं मात

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरूख खान को किंग खान यूं ही नहीं कहा जाता है। शाहरूख ने अपनी अदाकारी के दम से न सिर्फ देश के लोगों का बल्कि दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है। उनके फैंस पूरी दुनिया में हैं, मगर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शाहरूख के पास पिछले 2 साल से कोई फिल्म नहीं है। वहीं बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो सालभर में 2 से 3 फिल्में कर रहे है, इसके बावजूद दूसरे कलाकारों के पास किंग खान से ज्यादा प्रॉपर्टी नहीं हैं। 2 साल तक कोई काम नहीं होने के बाद भी शाहरूख आज अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे कलाकारों से ज्यादा अमीर हैं।

शाहरूख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था, यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इस फिल्म को 2 साल हो गए, और अब तक शाहरूख की कोई नई फिल्म नहीं आई और ना ही निकट भविष्य में उनकी कोई फिल्म आने की संभावना नजर आ रही है। बावजूद इसके उनकी अमीरी और शान-ए-शौकत में कोई कमी नहीं हुई है।

बॉलीवुड के सबसे अमीर हीरो हैं शाहरूख

दरअसल कमाई के मामले में बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरूख खान अव्वल हैं। प्रॉपर्टी और धन दौलत के मामले में अमिताभ, अक्षय से लेकर सलमान खान तक सब शाहरूख से पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शाहरूख खान के पास तकरीबन 60 करोड़ डॉलर की प्रॉपर्टी है, जबकि सलमान खान के पास 23 करोड़ और अक्षय कुमार के पास 6.5 करोड़ डॉलर के प्रॉपर्टी के  मालिक हैं।

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीनों खान में से शाहरूख खान की लाइफस्टाइल सबसे लग्जरी है, शाहरूख  के पास न सिर्फ देश में प्रॉपर्टी है, बल्कि विदेशों में भी संपत्ति है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुबई से लेकर लंदन और न्यूयॉर्क तक में शाहरूख खान ने प्रॉपर्टी खरीद रखे हैं। बता दें कि शाहरूख न सिर्फ फिल्मों से बल्कि ब्रांडिंग और विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाते हैं। आइये जानते हैं शाहरूख खान के देश-विदेश के आलीशान बंगलों के बारे में…

‘मन्नत’ 

शाहरूख जहां अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, उस जगह का नाम मन्नत है। बताया जाता है कि शाहरूख खान का बंगला मन्नत की कीमत 200 करोड़ रूपए से भी अधिक है। बता दें कि शाहरूख ने 1995 में 15 करोड़ रूपए में ये बंगला खरीदा था, मगर जब से इस बंगले में शाहरूख खान का नाम जुड़ा है इसकी कीमत 10 गुने से भी अधिक हो गई है।

अलीबाग, फॉर्महाउस

कहा जाता है कि अलीबाग में शाहरूख के सपनों का घर है। बता दें कि अलीबाग में 20 हजार स्कवायर फीट में एक आलीशान फॉर्माहाउस बना है, इस फॉर्महाउस की कीमत 250 करोड़ रूपए बताई जाती है।

लंदन में बंगला

लंदन दुनिया का सबसे महंगा शहर कहा जाता है, इस शहर में भी शाहरूख खान का घर है। लंदन में ठहरने के लिए बड़े बड़े स्टार किराए का घर लेते हैं, तो वहीं शाहरूख  खान के पास 200 करोड़ रूपए का आलीशान बंगला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरूख खान का ये बंगला सेंट्रल लंदन के पॉश एरिया पार्क लेन में बना है।

सिग्नेचर विला, दुबई

शाहरूख के फैंस भारत के बाद अगर कहीं हैं, तो वो अरब देश में हैं। यही वजह है कि शाहरूख अक्सर दुबई जाते रहते  हैं। यही नहीं शाहरूख खान का दुबई में एक बड़ा कारोबार भी है, साथ ही शाहरूख ने वहां एक आलीशान बंगला भी खरीद रखा है। इस घर का नाम सिग्नेचर विला है। बताया जाता है कि इस विला की कीमत 20 करोड़ रूपए है। किंग खान अक्सर यहां छुट्टियां बिताने आते हैं।

प्रॉपर्टी के अलावा कारों की बात करें, तो शाहरूख के पास लिमोजिन से लेकर रोल्स रॉयस तक गाड़ियों का कलेक्शन है। इन लग्जरी कारों के अलावा शाहरूख के पास मर्सडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कारें भी हैं।

Back to top button