बॉलीवुड

Pics: एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत ने जमकर खेली थी आखिरी होली, दिखे थे बेहद खुश

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के एक बड़े ही प्रतिभाशाली अभिनेता थे। बहुत ही कम उम्र में वे दुनिया छोड़ गए। सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से चले जाने के बाद उनके प्रशंसक मायूस हैं। सोशल मीडिया में अब भी उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया में लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह राजपूत की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों को होली खेलते हुए देखा जा रहा है।

करीब 6 वर्षो तक सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे साथ रहे थे। इन दोनों की जोड़ी को उनके प्रशंसक भी बहुत पसंद कर रहे थे। दोनों की शादी का भी प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।

सुशांत सिंह राजपूत जब अंकिता लोखंडे के साथ हुआ करते थे तो वे एकदम बच्चे बन जाते थे। सुशांत की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से सुशांत और अंकिता एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं और सुशांत प्यार से अंकिता को गुलाल लगा रहे हैं।

सुशांत और अंकिता की इस तस्वीर को देखिए। इसमें एमएस धोनी के लुक में सुशांत दिख रहे हैं। सुशांत की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के रिलीज होने से पहले की उनकी यह फोटो है।

अंकिता लोखंडे भी सुशांत सिंह राजपूत से टूट कर प्यार करती थीं। सुशांत के साथ तो वे जैसे खुद को सातवें आसमान पर महसूस करती थीं। इस फोटो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सुशांत अंकिता को पीछे से गुलाल लगा रहे हैं और दोनों खूब हंस रहे हैं।

अब जरा इस फोटो को देखिए। अंकिता सुशांत को गुलाल लगाने जा रही हैं और मुंह बनाकर कुछ कह भी रही हैं। दूसरी ओर सुशांत भी बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए नजरों को नीचे झुका कर इंतजार कर रहे हैं कि अब अंकिता उनके गालों पर गुलाल लगा ही दें।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे से वर्ष 2016 में अलग हो गए थे। उसी साल इन दोनों ने यह होली मनाई थी। ये तस्वीरें इन दोनों की साथ में आखिरी होली की ही हैं।

अब जरा सुशांत और अंकिता की इस तस्वीर को देखिए। गुलाल हाथों में लिए हुए सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे का पीछा कर रहे हैं। इन दोनों की यह तस्वीर बहुत ही प्यारी है और इस तस्वीर को देखकर आप भावुक जरूर हो जाएंगे।

इस तस्वीर में देखिए कि खिलखिलाती हुईं अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत से बचने के लिए कितनी तेजी से दौड़ती हुई नजर आ रही हैं।

आखिरकार जब सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे को पकड़ने में कामयाब रहे थे तो देखिए पवित्र रिश्ता फेम अंकिता खुद को सुशांत द्वारा गुलाल लगाए जाने से किस तरह से बचा रही थीं।

साथ में होली मनाते सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें फैन्स की आंखों में पानी लाने के लिए काफी हैं। अब तक फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है और इसकी सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है।

पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का विडियो, अंकिता लोखंडे को पहनाया था मंगलसूत्र

Back to top button