राशिफल

Rashifal 21 July: आज इन 7 राशिवालों के लिए है बड़ा दिन, आर्थिक स्तर पर मजबूत बने रहेंगे

हम आपको मंगलवार 21 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। आज आपको काफी ज़्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनहोनी घटना होने के भी योग बने हुये हैं। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। इसमें समय व्यतीत करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले आज मनोरंजन प्रवृत्ति में खोए से रहेंगे। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा होगा। काम की गति बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बिना किसी खास प्रयास के आप आसानी से सभी कार्यों को पूरा कर लेंगे और अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढेंगे। आपको परिणाम की ज्यादा फिक्र किये बिना अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज लोग आपकी तारीफ करें, तो उसका असर अपने काम पर न पड़ने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच करके ही कोई निर्णय लें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं। जिन लोगों पर न्यायिक मामले चल रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके व्यवहार की तारीफ होगी। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो ये जल्द ही हल हो जाएंगी। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। असमंजस की स्थिति हो सकती है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कार्यशैली से सभी का दिल जीत लेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना पड़ेगा। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। सुख-सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद के कारण क्लेश होगा। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। घर व समाज की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लिए रोज की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे। कई दिनों से अटके काम आज पुरे हो सकते है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज काम-काज में वृद्धि के आसार हैं, लेकिन किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न रहें। आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। खुद पर भरोसा रखें और अपने व्यवहार को नम्र रखें। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तों के मामले में भी आज किस्मत साथ देगी। मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन शानदार रहेगा। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिए अच्छा दिन है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आपके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। बुजुर्गों को प्रणाम करें,आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने परिजनों से दुरियां बढ़ सकती है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। पड़ोसियां का सहयोग मिल सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की बात के कारण इतना प्रभावित न हों कि आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने घर की ज़रूरतों को पूरा करने में काफी पैसे खर्च कर सकते हैं। यदि किसी निर्णय का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है, उसमें और विलंब हो। जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बहनों से विवाद हो सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी योजनाओं में आखिरी समय में बदलाव हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल कम ही होगा। आज लापरवाही से बचें, वरना पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें। बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, दिन अच्छा रहेगा।

आपने Rashifal 21 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में प्रकट हुए थे भोलेनाथ, यहां आकर पूजा करने से कालसर्प दोष हो जाता है दूर

Back to top button