विशेष

जिसके एक नहीं बल्कि 4 प्रेमियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, उस लेडी डॉन ने जेल में खाया जहर

कहते हैं, बाहर से चमकीली दिखने वाली जुर्म की यह दुनिया अंदर से बड़ी काली और गहरी होती है। लोग इसकी चमक से आकर्षित हो कर इसमें चले तो जाते हैं, मगर एक बार इस काली दुनिया में जो चला जाता है उसे इससे बाहर आने का कोई रास्ता नज़र नहीं आता। जुर्म की दुनिया का ऐसा ही चस्का लगा था हरियाणा के रोहतक की गीता अरोड़ा को जिसे बाद में चल कर जुर्म की दुनिया ने नाम दिया सोनू पंजाबन। 

भोली पंजाबन का किरदार सोनू पंजाबन से प्रभावित

 

आपने पुलकित सम्राट स्टारर फ़िल्म फुकरे तो देखी होगी, इसमें एक किरदार है भोली पंजाबन का जिसे ऋचा चड्ढा ने बेहतरीन ढंग से निभाया है। इस फ़िल्म का यह किरदार रीयल लाइफ की लेडी डॉन सोनू पंजाबन से प्रभावित है। सोनू पंजाबन को पहली बार दिसंबर 2017 में पहली बार किसी केस में दोषी पाया गया था, तब से अब तक वो सलाखों के पीछे है। मगर फिर अचानक आज उनके बारे में हम बात क्यों कर रहे हैं? आइए जानते हैं इसकी वजह –

हिरासत में खाया ज़हर पहले भी कर चुकी है मरने की कोशिश

दरअसल सुर्खियों में बनी रहने बाली सोनू पंजाबन को कभी भी गुमनामी रास नहीं आई, जब भी उसे लगने लगता है कि लोग उसे भूलने लगे हैं वो एक नया कारनामा कर देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ,  एक बार फिर वो जहर पी कर सुर्खियों में आ गयी है। वैसे आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी मकोका में बंद होने के दौरान उसने जेल में ही ऐसा किया था फिर फंदा लगाने की कोशिश की थी। तब भी उसे बचा लिया गया था। बता दें सोनू पंजाबन को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने उसके साथी संदीप के साथ एक 12 साल की बच्ची का अपहरण, रेप और जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने का दोषी माना है। इसके लिए उसे 12 साल की सजा सुनाई गई है। 

उसके चार प्रेमियों का हो चुका है अब तक एनकाउंटर

 बता दें सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली थी, पिता रोज़गार की तलाश में रोहतक से दिल्ली आए तो उनके साथ गीता भी आई हुई थी। 10 वीं पास होने के बाद ही गीता ने यहां ब्यूटीपार्लर खोल लिया। इसी बीच एक मर्डर केस में नाम आने के बाद इसने गैंगस्टर विजय से लव मैरिज कर ली थी। बता दें कि विजय यूपी के खूंखार हिस्ट्रीशीटर श्री प्रकाश शुक्ला का बेहद करीबी माना जाता था।  1998 में यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने एनकाउंटर में प्रकाश शुक्ल को मारने के बाद यूपी STF ने विजय का हापुडा में एनकाउंटर कर दिया। 

ऐसे बनी थी गीता से सोनू पंजाबन

विजय के बाद सोनू पंजाबन ने दीपक नाम के अपराधी से शादी रचाई, साल 2003 में असम पुलिस ने इसे भी मार गिराया। दीपक के बाद सोनू ने इसके भाई हेमंत से शादी रचा ली, इस नई शादी से उसे नया नाम मिला अब वो गीता से सोनू पंजाबन हो गयी थी। पर यह शादी भी ज़्यादा लंबी नहीं चली और 2006 में हेमंत का भी एनकाउंटर हो गया। 

हेमंत के मारे जाने के बाद सोनू पंजाबन उसके करीबी दोस्त अशोक बंटी के काफी नज़दीक हो गयी। अशोक ने ही उसे सेक्स रैकेट चलाने का आईडिया दिया था। मगर कुछ ही समय बाद अशोक भी पुलिस की गोली का शिकार बन गया, मगर तब तक सोनू पंजाबन जुर्म की दुनिया में एक मुकाम हासिल कर चुकी थी। 

Back to top button