बॉलीवुड

पृथ्वीराज से ले कर अकबर, ऐसे ऐतिहासिक किरदार निभाकर लड़कियों के फेवरेट बने रजत टोकस

एक वक्त ऐसा था जब लड़कियां रजत टोकस के प्यार में पागल थीं, वो उनके जन्मदिन पर उन्हें लेटर लिखा करती थीं

टीवी पर फिक्शन और रियलिटी शो के अलावा ऐतिहासिक सीरियल का भी हमेशा ही जलवा रहा है। फैंस को ऐसे सीरियल काफी पसंद आते हैं। एक समय ऐसा भी था जब टीवी पर ऐतिहासिक शो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते थे और मुख्य भूमिका में होते थे एक्टर रजत टोकस। रजत ने बहुत कम उम्र में ही टीवी पर शो करना शुरु कर दिया था। उनकी एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आती थी और खासकर लड़कियां रजत की फैन थीं। 19 जुलाई 1991 में दिल्ली के मुनिरका में जन्में रजत आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

पृथ्वीराज बनकर चमकी रजत की किस्मत

रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्मों में भी बाल कलाकार के रुप में काम किया। हालांकि उन्हें फिल्मों से कभी पहचान नहीं मिली। इसके बाद रजत ने ‘साईं बाबा’ शो से टीवी पर अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि इस धारावाहिक से भी वो अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हुए। उन्हें पहचान मिली शो ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ से।

इस शो में रजत ने यंग पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि पूरा देश उनका फैन बन गया। रजत ने इस शो से साबित कर दिया कि वो एक दमदार एक्टर हैं। शो पृथ्वीराज चौहान को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि बाद में इसे एक फिल्म के रुप में भी प्रस्तुत किया गया। इस शो में रजत की जोड़ी एक्ट्रेस मुग्धा चाफेकर के साथ जमी थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

लड़कियों के फेवरेट बनें रजत

पृथ्वीराज के किरदार में रजत सुपरहिट हो गए थे और उनकी फीमेल फैनफॉलोइंग में तेजी से इजाफा हुआ था। लड़कियां रजत के लिए पागल हो जाया करती थीं। उनके जन्मदिन पर लड़कियां उन्हें लेटर और गिफ्ट्स भेजा करती थीं। इतना ही नहीं उन दिनों रजत लगभग हर न्यूज चैनल पर छाए रहते थे।

इस शो के बाद उन्होंने सीरियल ‘धरम वीर’ में वीर का किरदार निभाया। इस शो ने भी रजत के करियर में चार चांद लगा दिए। शो सुपरहिट रहा और रजत के चाहने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई। इस शो मे विक्रांत मैसी ने धरम का किरदार निभाया था। विक्रांत आज टीवी की दुनिया के साथ साथ फिल्मों में भी अपना जादू चला रहे हैं।

गर्लफ्रेंड संग गुपचुप रचाई थी शादी

रजत ने इन सीरियल के अलावा और भी कई हिट शो में काम किया। रजत एकता कपूर के सीरियल ‘तेरे लिए’ में रोबिंदों गांगुली और ‘नागिन’ में इच्छाधारी नेवले कबीर के रोल में भी नजर आए। जी टीवी के शो ‘जोधा अकबर’ में रजत ने अकबर का किरदार निभाया था। अकबर जैसे दमदार किरदार को निभाने के लिए रजत ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने अपनी बॉडी बनाई और अपने आवाज पर भी काफी काम किया। ये शो फैंस को काफी पसंद आया था। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो ‘चंद्रनंदिनी’ में राजा चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

रजत के पीछे लड़कियां पागल थीं लेकिल साल 2015 में छोटे पर्दे के अकबर ने सभी लड़कियों का दिल उस वक्त तोड़ दिया जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर से शादी रचा ली। बता दें कि रजत और सृष्टि ने करीब 2 साल एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 30 जनवरी 2015 को उदयपुर के जनाना महल में रजत ने सृष्टि के साथ सात फेरे लिए। ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई थी। इस शादी के लिए जनाना महल को पूरे 4 दिन के लिए बुक किया गया था।

एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की उड़ी थीं खबरें

साल 2017 में रजत टोकस का नाम उस वक्त फिर सुर्खियों में आ गया जब उनके एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। चंद्रगुप्त मौर्य शो के दौरान अपनी को-स्टार तनु खान के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण रजत का नाम खूब चर्चा मे आया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रजत और तनु ज्यादा वक्त साथ बीताते हैं। हालांकि रजत ने इन सारे दावों को खारिज करते हुए कहा था कि ये सच नहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

#ToBuildAHome – The Cinematic Orchestra…. #throwback

A post shared by Rajat Tokas (@rajattokas19) on


उन्होंने 4 ट्वीट कर लिखा था, ‘मेरे लिए साइबर बुलिंग जैसी कोई चीज नहीं है। किसी की निगेटिव खबरों पर इमोशनल चोट पहुंचती है तो इससे बचना चाहिए। मीडिया में कुछ भी खबरें आ रही हैं। मैं आसानी से प्रतिक्रिया देकर मानहानी का केस दर्ज करा सकता हूं, लेकिन ये सब व्यर्थ की बातें हैं। किसी में भी ऐसा करने की ताकत नहीं है कि वो मुझे मेरा काम करने से रोक सके’।

Back to top button