बॉलीवुड

ये है बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहनों की जोड़ियां, थोड़ी नोकझोंक लेकिन एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सौतेले भाई-बहन हैं जो एक दूसरे से सगे से भी बढ़कर प्यार करते हैं

बॉलीवुड की दुनिया में रिश्तों को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि यहां रिश्तों के रंग-रुप भी आम दुनिया से अलग हैं। इस इंडस्ट्री में बहुत से कलाकार ऐसे भी हैं जो एक दूसरे के सौतेले भाई-बहन है। सौतेला शब्द सुनकर ही लगता है कि इन सितारों में आपस में बिल्कुल नहीं पटती होगी। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। इंडस्ट्री में बहुत से सौतेले भाई-बहन ऐसे हैं जो एक दूसरे से सगे से भी बढ़कर प्यार करते हैं। आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही सिबलिंग जोड़ियों के बारे में जो करती है एक दूसरे से प्यार।

शाहिद-ईशान

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम का तलाक हो गया था। जिसके बाद नीलिमा अजीम ने राजेश खट्टर से शादी की थी। इसके बाद ईशान इस दुनिया में आए। शाहिद और ईशान स्टेप ब्रदर्स हैं, लेकिन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग हैं। शाहिद अपने छोटे भाई का  काफी ख्याल रखते हैं और दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही शानदार है।

 भट्ट सिस्टर्स

मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट के चार बच्चे हैं और चारों बच्चों में आपस में बहुत प्यार है।  उनके पहले दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनकी पहली पत्नी से हैं। वहीं उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट  दूसरी पत्नी सोनी राजदान से हैं। महेश भट्ट ने दो शादियां की थी, लेकिन इनके बच्चों में किसी भी तरह का अलगाव नहीं हैँ। तीनों भट्ट सिस्टर्स अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ जाती हैं।

 कपूर परिवार

फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी दो शादियां की थी। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। मोना और बोनी के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला। वहीं श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। बोनी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था इसके चलते अर्जुन और अंशुला ने काफी लंबे समय तक अपनी सौतेली बहनों खुशी और जान्हवी से कोई संबंध नहीं रखा था। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन ने सारी कड़वाहट भूला दी और अपनी दोनों बहनों को संभाला। आज चारों भाई-बहन एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं।

 पटौदी परिवार

सैफ अली खान ने भी दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम खान। वहीं सैफ ने करीना से शादी की और उनका एक बेटा है तैमूर अली खान। अमृता और सैफ में तो बिल्कुल बात नहीं होती, लेकिन बच्चों में आपस में कोई नाराजगी नहीं है। सारा और इब्राहिम तैमूर को खूब प्यार करते हैं और तैमूर भी अपने बड़े भाई-बहन से खूब लगाव रखते हैं। सारा हर साल राखी पर इब्राहिम के साथ-साथ तैमूर को भी राखी बांधती हैं।

ईरा-आजाद

 
आमिर ने भी दो शादियां की थी जिसमें उनकी पहली पत्नी रीना से उन्हें दो बच्चे हुए ईरा और जुनैद। वहीं आमिर ने किरण राव से शादी की जिसके बाद उन्हें एक प्यारा सा बेटा हुआ आजाद। आजाद की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अलग अलग मां के तीनों बच्चे आपस में एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। ईरा जुनैद से जितना प्यार करती हैं उतना ही लाड वो आजाद से भी करती हैं। इतना ही नहीं किरण और रीना में भी कोई मतभेद नहीं हैं और दोनों एक दूसरे से अच्छा रिलेशन शेयर करती हैं।

Back to top button