दिलचस्प

एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं बालवीर फेम अनुष्का, 12वीं में स्कोर किए इतने मार्क्स

अनुष्का टीवी जगत का मशहूर चेहरा हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेटर धोनी के साथ कई एड्स में काम किया है

कोरोना वायरस के चलते हर किसी की जिंदगी प्रभावित हो गई है। इस महामारी के चलते आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत के स्टार्स तक घरों में बैठने को मजबूर हो गए। इस महामारी का असर स्टूडेंट्स पर भी काफी पड़ा। 10वीं और 12वीं के बच्चे अपने रिजल्ट्स के इंतजार में थे। ऐसे में सोमवार को सीबीएसई ने अचानक ही 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए। अब बहुत से टीवी स्टार्स ऐसे भी हैं जो अपने रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे थे। इसमें  ‘झांसी की रानी’ शो में लक्ष्मीबाई के बचपन का रोल प्ले करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन का रिजल्ट भी आया है। अनुष्का सेन ने 12वीं में 89.4 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। अनुष्का को अपने इन नंबरों से काफी खुशी है और उन्होंने अपने फैंस के साथ ये खुशिया शेयर की है।

 सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

अनुष्का सेन रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास के बच्चों के रिजल्ट की घोषणा की है। इसमें अनुष्का ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनका ये रिजल्ट वाकई शानदार हैं।अनुष्का सेन ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- आपको ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 12वीं के बोर्ड एग्जाम में मैंने 89.4 प्रतिशत स्कोर किए हैं। बता दें कि अनुष्का कामर्स से पढ़ाई कर रही थीं और पढ़ाई के साथ- साथ वो शूटिंग में भी व्यस्त थीं। शूटिंग में इतना व्यस्त रहने के बाद भी उन्होंने इतने अच्छे मार्कस स्कोर किए हैं।

 

अनुष्का सेन टीवी का मशहूर चेहरा है। उन्होंने ‘देवों के देव महादेव’ और ‘इंटरनेट वाला लव’ जैसे शो में काम किया है। उन्होंने सबसे ज्यादा शोहरत रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर पाई थी। उनकी दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी हालांकि शो कम टीआरपी मिलने की वजह से बंद हो गया था। इन दिनों अनुष्का ‘बाल वीर’ टीवी शो में काम कर रही हैं। बता दें कि अनुष्का भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ14 एड्स में भी नजर आ की है।

 एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल

अनुष्का  टीवी पर तो दमदार एक्टिंग करती ही हैं इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का सेन के 9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं। उनकी खूबसूरत और क्यूट तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आते हैं। अनुष्का एक्टिंग में तो दमदार थी अब उनके रिजल्ट ये बता रहे हैं कि वो पढ़ने में भी काफी अच्छी हैं।

 

View this post on Instagram

 

After hours ?

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408) on


 ग़ौरतलब है कि अनुष्का के पापा उन्हें शुरु से ही एक्ट्रेस बनाना चाहते थे। झारखंड में जन्मी अनुष्का को हमेशा से एक्टिंग का शौक था। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राकेश ओम प्रकाश मेहरा के म्यूजिक वीडियो ‘हमको है आशा’ से की थी। इसके बाद अनुष्का टीवी सीरियल में नजर आने लगीं।


उन्होंने 2009 में टीवी शो ‘यहां मैं घर-घर खेली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे टीवी शो किए जिसमें फैंस को उनकी एक्टिंग पसंद आई थी। अब अनुष्का ने 12वीं की परीक्षा भी इतने शानदार अंकों से पास कर ली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुष्का आगे पढ़ाई करेंगी या फिर एक्टिंग का सिलसिला जारी रखेंगी।

Back to top button