अध्यात्म

व्यापार में होने लग जाएगी तरक्की, खूब बरसेगा धन, बस कर दें वास्तु के ये उपाय

अगर आपको व्यापार में हानि हो रही है और कोई भी कार्य सफल नहीं हो पा रहा है। तो हो सकता है कि आपके व्यापार स्थल में वास्तु दोष हो। वास्तु दोष होने के कारण धन हानि होने लग जाती है और लाख मेहनत के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं हो पाती है।

वास्तु दोष होने पर नीचे बताए गए उपायों को करें। इन सरल उपायों की मदद से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और धन लाभ शुरू हो जाएगा।

व्यापार में होने लग जाएगी तरक्की बस कर दें ये सरल उपाय –

व्यापार स्थल पर रख दें ये चीजे

अपने कार्यस्थल के टेबल पर स्फटिक, श्रीयंत्र, क्रिस्टल बॉल या स्फटिक कच्छप श्रीयंत्र रखना दें। टेबल पर ये चीजें रखना शुभ होता है। इन चीजों के पास होने से व्यापार में लाभ होने लग जाता है।

एकदम साफ हों दरवाजे

व्यापार स्थल का मुख्य दरवाजा एकदम साफ होना चाहिए। क्योंकि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी प्रवेश करती है। साथ में ही खिड़की, आलमारी और कुर्सी ना टूटी हुई हो इसका भी ध्यान रखें। फैक्ट्री और इत्यादि जगहों पर टूटा हुआ सामान होने से वास्तु दोष लग जाता है। इसलिए आप ये सुनिश्चत करें की आपके कार्य स्थल में टूटा सामान ना हो और मुख्य द्वार एकदम साफ हो।

रखें पांचजन्य शंख

कार्य में हानि होने पर व्यापार स्थल पर पांचजन्य शंख रख दें। पांचजन्य शंख को रखने से धन लाभ होने लग जाता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की पांचजन्य शंख को पूजित करने के बाद ही स्थापित करें।

केवल हो हल्के रंग

वास्तु शास्त्र में हल्के रंगों को उत्तम माना जाता है और इन रंगों को भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या व्यापार स्थल पर केवल हल्के रंग ही होने चाहिए। इसलिए व्यापार स्थल की दीवारों पर अगर गहरे रंग हैं तो आप सफेद, क्रीम जैसे हल्के रंगों से पुताई करवाएं।

अंदर की और खुले दरवाजा

कार्यक्षेत्र पर लगा हुआ दरवाजा हमेशा अंदर की और ही खुलना चाहिए। साथ में ही दरवाजे का रंग काला नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में काले रंग को अशुभ माना जाता है।

सही दिशा में हो तिजोरी

कार्यस्थल में धन रखने वाली जगह का चयन सोच समझ कर ही करें। क्योंकि गलत जगह पर तिजोरी या कैश काउंटर होने से धन लाभ नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तिजोरी और कैश काउंटर के लिए उत्तर दिशा उत्तम होती है और इस दिशा की और ही इनका मुंह होना चाहिए। दरअसल उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी गई है। इसी प्रकार से पूजा स्थान की दिशा पर भी खासा ध्यान दें। बैठने वाले स्थान पर मंदिर या फिर पूजा घर ना बनाएं। पूजा घर को ईशान कोण दिशा में ही बनाएं।

लगा लें घोड़े की नाल

तरक्की और नजरदोष को दूर करने के लिए कार्यस्थल पर घोड़े की नाल लगा दें। घोड़े की नाल को प्रवेश द्वार पर लगाने से व्यापार में वृद्धि होती है।

ऊपर बताए गए वास्तु शास्त्र के उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से धन लाभ होना शुरू हो जाएगा और व्यापार में हो रही हानि से राहत मिल जाएगी।

Back to top button