बॉलीवुड

फैन ने की थी सुशांत से विनती ‘सर! प्लीज जल्दी मत मरना’, मिला था ऐसा जवाब

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महिना हो गया। फैंस अभी भी सुशांत को बहुत मिस कर रहे हैं। सुशांत सिर्फ एक अच्छे कलाकार ही नहीं थे बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। यही चीज उन्हें बाकी सितारों से अलग थलग करती थी। वे बहुत ‘डाउन टू अर्थ’ इंसान थे। अपने फैंस के साथ भी वे बड़ी विनम्रता से पेश आते थे। जब भी उन्हें समय मिलता था वे सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब भी देते थे। उनका दिया ऐसा ही एक जवाब इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है।

सर! प्लीज जल्दी मत मरना

सुशांत की सोशल मीडिया पर अच्छी ख़ासी फैन फॉलोइंग थी। जब उन्होने सुसाइड किया था तो सभी फैंस के मन में यही चल रहा था कि आखिर सुशांत जैसा एक सफल और हंसमुख बंदा खुदखुशी जैसा बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। इसके बाद कुछ यह भी जानना चाहते थे कि आखिर मौत को लेकर सुशांत के दिमाग में क्या चलता था। ऐसे में उनके एक फैन पेज ने इस विषय पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रोशनी डाली है। सुशांत का एक फैन एक्टर से सोशल मीडिया पर कहता है – सर! प्लीज जल्दी मत मरना। अच्छे काम करते रहना। हमे प्रेरित करते रहना। आप जैसे दुनिया में बहुत कम लोग होते हैं। प्लीज कभी किसी चीज से हार मत मानना।

ये था सुशांत का जवाब

जब फैन ने सुशांत से न मरने की विनती की तो सुशांत ने कुछ ऐसा जवाब दिया था – हां जरूर! मैं आपकी बात ध्यान में रखूंगा। आपके प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए शुक्रिया। वैसे ‘प्लीज जल्दी मत मरना’ वाली बात ने मुझे बहुत हंसाया। हाहा.. जरूर दोस्त।


सुशांत का रिप्लाइ देख फैन बहुत खुश हुआ था। उसने जवाब देते हुए सुशांत के स्पेस स्टेशन में काम करने की इच्छा भी जाहीर की थी। उसने लिखा था – हां! ये एक मज़ाक ही था सर। मैं आपके स्पेश स्टेशन में काम भी करना चाहूंगा। फिर मुझे भले झाड़ू पोछा लगाने वाले के रूप में ही काम क्यों न मिले

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। उन्होने पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर ने सबको हिला के रख दिया था। इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल हो पा रहा था। अभी तक सामने आई रिपोर्ट और जांच पड़ताल में पुलिस इसे एक आत्महत्या का मामला ही मान रही है। हालांकि कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। वैसे सुशांत ने किस बड़े डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।

Back to top button