विशेष

इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल है इंसानी शक्ल वाली यह मछली, दांत और होंठ तो हैं इंसानों जैसी

यूं तो यह सम्पूर्ण दुनिया ही हैरानी से भरी हुई है। रोज़ कई ऐसी घटनाओं के बारे में हम सुनते हैं जिस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल काम लगता है। मगर इन घटनाओं को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। हमारे आस-पास कई असमान्य चीजें होती ही रहती है, जिन्हें देख कर हमारे होंश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों समुद्र किनारे रहने वाले लोगों का हो रहा है।

दरअसल उन्होंने एक ऐसी रहस्यमयी मछली देखी है, जिस मछली के दांत इंसानों की तरह है। इस मछली को जिसने भी देखा वो अपने आप को हैरान होने से रोक नहीं सका, अभी इस मछली की कुछ फोटो इंटरनेट पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें इस मछली को ट्रिगरफ़िश के रूप में पहचान मिली है। वहीं यह मछली ज़्यादातर मलेशिया तथा इसके आसपास के क्षेत्र में देखने को मिलती हैं। वहीं इंसानी दांतो वाली यह मछली “एयम लॉट” या “इकन जेबोंग” के रूप में भी जानी जाती हैं। वहीं अगर इसका इतिहास देखा जाए तो यह ट्रिगरफ़िश बालिस्टिडा परिवार से संबंध रखती है।

बात अगर वायरल फोटों की करें तो यह मलेशिया के समुद्री किनारे का बताया जाता है। यह मछली किनारे ओर आ गयी थी तभी इसकी यह फोटो ली गयी है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि मछली के होठ और दांत बिल्कुल इंसानों की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसकी फोटोज एक ट्विटर यूजर ने शेयर की थी जिसके बाद इसे काफी रीट्वीट किया गया। 

इस पोस्ट को देखिए और देखिये मोती की तरह चमकते मछली के इंसानी दांत


बता दें यह पोस्ट इंटरनेट पर काफी तेजी से सर्क्युलेट हुई है, अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इसके साथ ही 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रि-ट्वीट भी किया है। इसके साथ ही साथ 600 से ज्यादा लोग इस पर अब तक कमेंट कर चुके है। इंसान की तरह मछली के दांत और होंठ को देख हर कोई हैरान हो गया है, लोग इस पोस्ट पर इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं- 

  “एयम लॉट” या “इकन जेबोंग” जैसे नामों से जाना जाता है

समुद्र किनारे रहने वाली टीम रैकीट पोस्ट ने मछली की पहचान एक ट्रिगरफ़िश के रूप में की है, और यह भी कहा कि यह मलेशिया के आसपास के क्षेत्रों में दिखने वाला आम सा समुद्री जीव है। वहीं इस अजीब सी शक्ल वाली मछली को मलेशिया और उसके आस-पास के क्षेत्र में  “एयम लॉट” या “इकन जेबोंग” जैसे नामों से जाना जाता है।

वहीं जैसा हम पहले भी बता चुके हैं कि ट्रिगरफ़िश बालिस्टिडा परिवार से संबंध रखती है। वहीं इनका कुनबा दुनिया के अलग-अलग कोनों में समुद्रों के आसपास बिखरे हुए हैं। वहीं टीवी चैनल नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, ये मछलियाँ काफी गंदा व्यवहार करती है। वहीं समुद्री अर्चिन और केकड़ों से लड़ने के लिए अपने कठिन दांतों और शक्तिशाली जबड़ों का उपयोग करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इनके जबड़ों की पकड़ इतनी मजबूत है कि यह अगर काट ले तो डाइविंग सूट भी पंचर हो सकते हैं।

Back to top button