राशिफल

Rashifal 12 July: आज ग्रहों की स्थिति इन 5 राशियों के लिए है बहुत शुभ, सभी कार्य फलीभूत होंगे

हम आपको रविवार 12 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। हर मुश्किल कार्य में भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामले में वृद्धि का योग बन रहा है। इसलिए आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भाग्य का साथ मिलता रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी होंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी। व्यवसाय में लाभ होने के अवसर प्राप्त होंगे

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यों में आलस्य की प्रधानता रह सकती है। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन सहकर्मी के सहयोग से काम सफल होंगे। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आपके जीवन साथी का आपके प्रति प्रेमपूर्ण व्यवहार आपको प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आंतरिक शांति प्रदान करेगा। आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी भी योजना या परियोजना में पैसा लेने से पहले, उन परियोजनाओं का पूरा विवरण जानना बहुत आवश्यक है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी वैवाहिक समस्याओं का भी समाधान होगा। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें। आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। कोई संवेदनशील जानकारी आपको मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज समाज में आपका सम्मान और गरिमा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आज जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के योग हैं। आपमें किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी रहेगी। इस कारण आप पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को कर सकेंगे। काम में दबा होने से कारण आप बहुत परेशानियां में आ सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी से मशविरा ज़रूर कर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको किसी नये काम को शुरू करने में अपनों का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ेगा। मेहनत करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक आपके शत्रु ज्यादा हो सकते हैं तथा विवाद बढ़ने की संभावना होती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक रूप से दिन लाभदायक होगा। क्रोध करने से बचें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपकी छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है, परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस कारण कुछ तनाव भी रह सकता है। आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपकी कला को लेकर रुचि बढ़ेगी। आज आप थोड़ा रोमांटिक हो सकते हैं। यदि आप राजनीति में कदम रखना चाहते हैं तो अभी आपके लिए फलदायक हो सकता है। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कुछ मजबूत प्रतिक्रियाओं से निपटना पड़ सकता है। अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो आपको खट्टे मीठे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए यह समय थोड़ा नीरस रह सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र में कोई नई तरकीब अपनाना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। परिवार में आपसी प्रेम खूब बढ़ेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें अनावश्यक विवाद ना करें। जिससे आगे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सुखद अनुभूति होगी। आपको कुछ समस्याएं भी मिल सकती हैं लेकिन चिंता ना करें वह अचानक हल हो जाएगी। करियर के लिये भी दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे।

आपने Rashifal 12 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सावन मास के शनिवार को जरूर करें भगवान शिव और शनि की विशेष पूजा, दूर हो जाएंगे सारे दोष

Back to top button