बॉलीवुड

बस और ट्रेन में दोस्तों संग सफर कर रही दीपिका पादुकोण की यह तस्वीरें दिल जीत लेंगी

कोरोना महामारी (Corona Virus) की वजह से बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग काफी दिनों से रुकी हुई है। सभी सितारें घर मे खाली बैठे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये लोग अधिक एक्टिव हो गए हैं। ये अपने निजी जीवन से जुड़ी अपडेट्स जनता के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों थ्रोबेक फोटोज शेयर करने का भी चलन बढ़ गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी हाल ही में दो पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। यह तस्वीरें अब इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है।

दीपिका को याद आए पुराने दिन

दीपिका की यह तस्वीरें उनके पुराने दिनों की है। पहली फोटो मे वे बस मे सफर करती दिखाई दे रही हैं जबकि दूसरी मे ट्रेन की यात्रा कर रही हैं। वे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन फोटोज को साझा करते हुए लिखती हैं – लोग कहते हैं आगे देखो.. लेकिन आपको खुद को ये याद दिलाते रहना चाहिए की आप कहां से आए हैं। और इस अद्भुत यात्रा में आप जहां हैं वहां तक पहुंचने के लिए इसने आप से क्या-क्या लिया है?

 

View this post on Instagram

 

They say look ahead… But ever so often remind yourself about where you’ve come from and everything it has taken to get to where you are on this incredible journey… #flashbackfriday

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

फैंस को पसंद आई फोटोज

दीपिका ने यह तस्वीर शुक्रवार को साझा की थी और इसे अभी तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस को दीपिका की यह तस्वीर बड़ी पसंद आ रही है। लोग भी यह बात समझ रहे हैं की एक बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए हर किसी का अपना एक संघर्ष या सफर होता है। ऐसे मे हमे अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। एक न एक दिन सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।

बता दें की दीपिका इंस्टाग्राम पर आए दिन थ्रोबेक तस्वीरें साझा करती रहती है। कुछ समय पहले अपने पापा प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) के जन्मदिन पर भी उन्होने एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। यह फोटो दीपिका के बचपन की थी, जिसमे वे अपने पापा की गोदी में बैठी नजर आ रही थी।


काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार ‘छपाक’ फिल्म मे देखा गया था। इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब दीपिका जल्द ही ’83’ फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म मशहूर क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) के जीवन पर आधारती है। फिल्म मे कपिल देव का किरदार दीपिका के रियल लाइफ हसबेंड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभा रहे हैं। दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी बनी है।

Back to top button