दिलचस्प

अनोखा विवाह: एक ही मंडप में दो युवतियों संग युवक ने रचाई शादी, वजह जान कर कहेंगे- हे भगवान!

शादी हर किसी के जीवन में बहुत मायने रखती है और इसलिए लोग वक्त आने पर किसी ना किसी को अपना जीवनसाथी चुन लेते हैं। पहले के समय में तो राजा महाराजा तीन चार पत्नियां रखते थे, लेकिन आज के समय में किसी एक के साथ जीवन आराम से बीत जाए वही बड़ी बात होती है। ऐसे में दो-दो बीवियों को घर लाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। हालांकि मध्यप्रदेश के बैतूल में घोडाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में शादी का ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने एक साथ दो युवतियों  संग सात फेरे लिए हैं। अब इनकी शादी की तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।

 सोशल मीडिया पर हो रही अनोखी शादी की चर्चा

 घोडाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में एक युवक ने एक मंडप में दो युवतियों के साथ सात फेरे ले लिए। इस अनोखी शादी में दूल्हा और दोनों दुल्हनों के परिवार के साथ गांव के लोग भी मौजूद थे। जहां मंडप मे आम तौर पर एक दूल्हा दुल्हन होते हैं तो वहीं ऐसा पहली बार था जब एक दूल्हे के साथ दो दुल्हन बैठी थीं। सबसे हैरानी की बात ये थी कि शादी की रस्में भी अलग-अलग नहीं हुई बल्कि एक ही रस्म में तीनों की शादी करवा दी गई।

 गौरतलब है कि दोनों दुल्हनों ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और शादी की रस्में पूरी की। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर दो लड़कियां एक साथ एक ही लड़के से शादी करने के लिए कैसे तैयार हो गईं।

कैसे हुआ ये अनोखा विवाह

 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार केरिया गांव के युवक संदीप ने होशंगाबाद जिले की एक युवती और घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की दूसरी युवती से एक साथ शादी की। दरअसल जब संदीप भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था इसी दौरान होशंगाबाद की एक युवती से उसे प्रेम हो गया। दोनों शादी के सपने देखने लगे। दूसरी तरफ संदीप के घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। इसके बाद तीनों के परिवार वालों और समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई।

इस पंचायत में ये फैसला किया गया कि अगर दोनों लड़कियों को किसी तरह की समस्या ना हो और दोनों एक साथ रहने के लिए खुशी खुशी तैयार हों तो फिर इनका विवाह एक ही लड़के से करवा दिया जाए। इस पर दोनों लड़कियां शादी के लिए मान गई। इसके बाद संदीप ने अपनी प्रेमिका और घर की पसंद वाली लड़की से एक ही मंडप में शादी कर ली।

वहीं दूसरी तरफ घोडाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा का कहना है कि हमने ऐसी किसी शादी की कोई अनुमति नहीं दी है। उन्होंने हमारी इजाजत के बिना ये शादी की है। पटवारी को इस मामले की जांच के लिए भेजा जाएगा।

Back to top button