विशेष

यह व्यक्ति खेलता है शेरों के साथ ऐसे जैसे हो इसके अपने बच्चे, वीडियो देखकर हो जायेंगे हैरान!

प्रकृति अजीब-अजीब चीजों से भरी पड़ी है। प्रकृति की गोद में ऐसे-ऐसे कारनामें होते हैं, जिन्हें देखने के बाद खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता है। इस पृथ्वी पर इंसानों के आने से कई हजार साल पहले से यहां जानवर रहते आये हैं। जानवर आज भी रह रहे हैं। हालांकि उनके रहने की जगहों में थोड़ी कमी जरूर हो गयी है। इस वजह से आज के समय में कुछ जानवर इंसानों के बीच में भी रहने लगे हैं। आपको तो पता ही होगा कि शेर जैसे जानवर कितने ज्यादा खतरनाक होते हैं, उन्हें जंगल का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है।

इंसानों से करने लगते हैं प्रेम:

शेर इतने ज्यादा ताकतवर और खूंखार होते हैं, कि वह अपने सामने आने वाले किसी भी जानवर या इंसान का पल-भर में सफाया कर देते हैं। लेकिन वो कहते हैं ना कि जो जिस माहौल में रहता है, वह भी उसके जैसा ही बन जाता है। अगर कोई इंसान का बच्चा जंगल में बचपन से ही रहने लगे तो वह भी जानवरों जैसा ही बन जाएगा। आपने जंगल बुक फिल्म तो देखी ही होगी।

शेरों के साथ खेलते देख हो जायेंगे हैरान:

ठीक वैसे ही अगर कोई जानवर इंसान के बीच रहने लगता है तो वह इंसानों से प्रेम करने लगता है। भले ही वह जंगल का सबसे खूंखार जानवर शेर ही क्यों ना हो। आपको मेरी बातों पर यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन जब आप इस व्यक्ति को शेरों के साथ खेलते हुए देखेंगे तो आपको यकीन हो जायेगा कि मैं सच कह रहा हूं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति कुछ चीतों और शेर के साथ ऐसे खेल रहा है, जैसे वह कोई खूंखार जानवर नहीं बल्कि उसके खुद के बच्चे हैं। दरअसल यह व्यक्ति इन जानवरों की देखभाल बचपन से ही कर रहा है। इसलिए ये जानवर इसे ही अपना सबकुछ मानते हैं। ये जानवर उसके साथ ऐसे चिपकते हैं, जैसे कोई बच्चा अपनी मां से चिपकता है।

वीडियो देखें-

Back to top button