बॉलीवुड

दीपिका से पहले जिसके प्यार में पागल थे रणवीर वो अब है एक बच्चे की मां, इस कारण हुआ था ब्रेकअप

रणवीर कॉलेज के दिनों में जिस लड़की के लिए पागल थे उससे ब्रेकअप की वजह आदित्य रॉय कपूर बताए जाते हैं

बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। रणवीर का नाम बॉलीवुड़ के सुपरस्टार में गिना जाता है क्योंकि उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की है। इसमें रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गुंडे, गली ब्वॉय शामिल है। इनमें से अधिकतर फिल्मों में रणवीर की जोड़ी दीपिका के साथ ही जमी। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। आज भले ही रणवीर दीपिका के पति हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका नाम बॉलीवुड की दूसरी हीरोइनों के साथ जोड़ा जाता था। वहीं एक लड़की ऐसी भी थी जिसके प्यार में रणवीर पागल भी हो गए थे, लेकिन अब वो शादी करके एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं। आपको बताते हैं रणवीर के उस प्यार के बारे में जिसे कम लोग  ही जानते हैं।

अहाना देओल से प्यार करते थे रणवीर

दीपिका और अनुष्का से पहले भी रणवीर किसी और लड़की के प्यार में पागल थे ये बात कम लोग ही जानते होंगे। दरअसल रणवीर को हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल से प्यार था। दोनो ने काफी समय एक दूसरे को डेट भी किया था। कॉलेज के दिनों में ही रणवीर और अहाना का अफेयर शुरु हो गया था। हालांकि दोनो के रिश्ते के बीच आदित्य रॉय कपूर आ गए और ये रिश्ता टूट गया।

रणवीर को कुछ दिनों तक डेट करने के बाद अहाना ने आदित्य रॉय कपूर को डेट किया। हालांकि ये रिश्ता भी जल्दी ही टूट गया। इसके बाद कॉफी विद करण शो में रणवीर ने इस प्यार को लेकर कई खुलासे किए थे। रणवीर ने बताया था कि आदित्य कॉलेज में बहुत फेमस थे और हर लड़की उनके बारे में सोचा करती थी।  उस वक्त मैं भी एक लड़की के पीछे पागल था जो अब एक बच्चे की मां बन चुकी है। मैं उसके पीछे चार-पांच साल पागल था, लेकिन उसने मेरे साथ ब्रेकअप कर लिया। उसने आदित्य के कारण ही ये किया था।

आदित्य से ब्रेकअप कर वैधव से रचाई शादी

बता दें कि अहाना ने वैधव वोहरा के साथ 2 फरवरी 2014 में सात फेरे ले लिए थे। अब उनका एक प्यारा सा बेटा है। गौरतलब है कि अहाना देओल का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनकी बहन ईशा देओल ने भी कई फिल्में की हैं, लेकिन अहाना लाइमलाइट से दूर ही रहीं। अब वो अपने परिवार के साथ ही समय बीता रही हैं।

दूसरी तरफ रणवीर सिंह का बी-टाउन की दूसरी हसिनाओं के साथ भी नाम काफी जोड़ा गया है। फिल्म ‘लुटेरा’ के समय रणवीर सोनाक्षी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में थे। कई बार दोनों को हाथ में हाथ डाले साथ देखा गया था। टोरेंटो के एक अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों साथ नजर आए थे। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को कभी खुलकर कोई नाम नहीं दिया।

कई एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है रणवीर का नाम

वहीं परिणीती चोपड़ा संग भी रणवीर का नाम काफी जोड़ा गया। दोनों की कमैस्ट्री काफी पसंद की जाती थी। ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में परीणीति चोपड़ा उनकी को-स्टार थी। ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि इन्होंने भी अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

दीपिका को अपना जीवनसंगिनी बनाने से पहले रणवीर अनुष्का शर्मा के साथ भी अफेयर को लेकर चर्चा में थे। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी थे। हालांकि रणवीर दीपिका की तरफ ज्यादा झुकने लगे तो अनुष्का ने उनसे दूरी बना ली। कहा जाता है कि दीपिका उस वक्त अनुष्का से दोस्ती भी इसी वजह से नहीं रखती थी। हालांकि रणवीर दीपिका की शादी के बाद ये अंदरुनी मनुटाव भी खत्म हो गया था। अब रणवीर दीपिका के साथ शादी करके खुश हैं वहीं अनुष्का विराट के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं।

Back to top button