बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को मारने सेट पर जा पहुंची थी ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार को लेकर था मामला

गुस्से में आगबबूला होकर प्रियंका को मारने सेट पर जा पहुंची थी ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई, लेकिन शादी से पहले उनके कई अफेयर्स रहें। जी हां, प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर जितना हिट रहा है, उससे कहीं ज्यादा वे अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहीं हैं। जब प्रियंका चोपड़ा का करियर चरम पर था, तो अक्सर उनका नाम किसी नए अभिनेता के साथ जुड़ता था। इसी कड़ी में उनका नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई फिल्में की, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं।

प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की जोड़ी उन दिनों पर्दे पर हिट मानी जाती थी। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें ऑफस्क्रीन भी देखना पसंद करते थे। मजे की बात तो यह है कि जब अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें उड़ी, तब वे ट्विंकल खन्ना से शादी कर चुके थे। ऐसे में, जब ट्विंकल खन्ना को प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के बारे में पता चला, तो पहले उन्हें सिर्फ अफवाह ही लगा, लेकिन बाद में उनका गुस्सा खुलकर सामने आ गया। दरअसल, दोनों की कई तरह की तस्वीरें सामने आती थी, जिससे बतौर पत्नी ट्विंकल खन्ना को फर्क पड़ने लगा और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से जमकर लड़ाई भी की थी।

प्रियंका को फोन कर सुनाया था खरी खोटी

जब ट्विंकल खन्ना को प्रियंका और अक्षय कुमार के अफेयर्स की खबरें बर्दाश्त नहीं हुई, तो उन्होंने अपने पति को समझाने से अच्छा देसी गर्ल को कॉल करना ही उचित समझा। दरअसल, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को कॉल किया और फिर दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा भी हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने प्रियंका को अक्षय कुमार से दूर रहने के लिए भी कह दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी वे अक्षय के साथ नजर आती थीं। इसके बाद तो ट्विंकल खन्ना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे सीधे शूटिंग के सेट पर जा पहुंची।

बताया जाता है कि ट्विंकल खन्ना फिल्म वक्त की शूटिंग पर पहुंच गई थी, जहां उनका गुस्सा अक्षय कुमार पर निकल गया। दरअसल, वह प्रियंका चोपड़ा को थप्पड़ मारने गई थी, लेकिन वे उस समय शूटिंग पर नहींं थी, जिसकी वजह से उनके गुस्से का शिकार अक्षय कुमार को होना पड़ा। खबरों की माने तो शूटिंग सेट पर ही ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था और फिर दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हुआ। हालांकि, इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने के लिए मना कर दिया।

प्रियंका के साथ नहीं करूंगा काम – अक्षय कुमार

शूटिंग सेट से अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना को लेकर गए और फिर अक्षय कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे अब प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। इसके बाद प्रियंका ने भी अक्षय कुमार के साथ काम करने से मना कर दिया। बता दें कि दोनों को अंदाज, ऐतराज, वक्त और मुझसे शादी करोगी जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा गया था।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम अक्षय कुमार के अलावा शाहरुख और शाहिद समेत कई अन्य अभिनेताओं के साथ भी जुड़ा था। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Back to top button