बॉलीवुड

घरवालों की पसंद पर इन 5 अभिनेताओं ने लगाई मुहर, शादी से पहले रह चुके हैं कई अफेयर्स

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो अपने ही को-एक्टर से शादी करने के मामले में काफी चर्चा में रहे हैं। शादी से पहले इन सितारों ने एक दूसरे को खूब डेट किया और सालों तक रिलेशनशिप में रहे। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनके रिलेशनशिप में रहने की चर्चा खूब हुई, मगर उन्होंने लव मैरिज न करके अरैंज मैरिज कर लिया और अपना घर बसा लिया। इसके अलावा कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने अपने शादी से पहले अफेयर के मामले में खूब सुर्खियां बटोरीं, मगर बाद में उन्होंने लव मैरिज न करके अरैंज मैरिज किया और सबको हैरान कर दिया। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोविंदा

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता

गुजरे जमाने के सुपरहिट और सबके चहेते अभिनेता गोविंदा ने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। गोविंदा की फिल्में आज भी फैंस को खूब पसंद आती हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो उनका नाम पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, मगर उन्होंने सुनीता आहूजा से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था, किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि गोविंदा अरैंज मैरिज करेंगे। बता दें कि गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबरॉय भी कई फिल्मों में शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। शादी से पहले उनका नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि दोनों काफी दिनों तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे। उस समय खबर ये भी आई कि दोनों की शादी होने वाली है। इसके बाद ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हो गई और सारे कयासों पर विराम लग गया। वहीं दूसरी तरफ विवेक ओबरॉय ने भी प्रियंका अल्वा से अरेंज मैरिज कर ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका अल्वा कर्नाटक के नेता जीवाराज अल्वा की बेटी हैं।

नील नितिन मुकेश

अभिनेता नील  नितिन मुकेश और उनकी पत्नी

जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में काम कर चुके नील नितिन मुकेश ने भी अरैंज मैरिज की है, लेकिन अपनी शादी से पहले वो भी कईयों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बता दें कि शादी से पहले नील नितिन मुकेश का नाम सोनल चौहान और साशा आगा के साथ जुड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने रूक्मिणी सहाय से अरैंज मैरिज की।

शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत

बॉलीवुड के डांसिंग स्टार और अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस का दिल जीतने वाले शाहिद कपूर का नाम भी बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। बता दें कि शादी से पहले शाहिद के करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप के खूब चर्चे होते थे, दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया।  इसके अलावा वे अपनी पत्नी मीरा राजपूत की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। इसके बाद शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा से शादी कर ली।

Back to top button