अध्यात्म

महादेव को प्रिय हैं ये तीन राशियां, जानें सावन में किस तरह से कर सकते हैं शिवजी को प्रसन्न

सावन का पूरा महीना है भगवान शिव को समर्पित भगवान शिव की कृपा पाना है बेहद आसान

देवशयनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु अब चार महीने के लिए पाताल लोक में सोने के लिए चले गए हैं। इसके साथ ही अब सृष्टि की बागडोर भगवान शिव के हाथ में आ गई है। अब महादेव चार महीने तक सृष्टि को चलाएंगे। भगवान शिव को भोले भंडारी भी कहते हैं क्योंकि वो बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। कहते हैं कि शिव के शरण में आए भक्त को भोलेनाथ काल के मुंह से बाहर निकाल लेते हैं।

सावन का महीना शिव जी का प्रिय महीना होता है और इस एक महीने शिव भगवान की पूजा की जाती है। इस साल सावन 6 जुलाई से शुरु हो रहा है। भगवान शिव हर भक्त पर एक जैसी कृपा बरसाते हैं, लेकिन इन तीन राशि पर उनका प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। इन तीन राशि के जातकों को इस सावन भगवान शिव की कृपा जरुर मिलेगी।

 

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। ये राशि भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि जिसकी कुंडली में मंगल का बुरा प्रभाव चल रहा हो उसे सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शिव भगवान प्रसन्न होते हैं और मंगल का प्रभाव कम होता है। मेष राशि के जातकों पर शिव भगवान कृपा बनाए रखते हैं। ऐसे लोगों को धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को शिवलिंग पर हर सोमवार जल चढ़ाना चाहिए।

मेष राशि के जातकों को शिव जी की कृपा से व्यापार में बहुत फायदा मिलता है। ऐसे लोगों को धन के लिए कठोर तप या अराधना नहीं करनी पड़ती है। अगर आपकी राशि मेष  है और आप नौकरी की तलाश में हैं तो सावन शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम:  शिवाय का जाप जरुर करें। अगर आने इस सावन ये उपाय किया और योग्य हैं तो नौकरी जरुर आपको मिल जाएगी।

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। ये राशि भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस राशि के लोगों पर भगवान शिव हमेशा कृपा बनाए रखते हैं। मकर राशि के जातकों की हर मुसीबत सावन में दूर हो जाएगी। आपके परिवार में खुशी का माहौल आएगा। अगर आप ऐसा ही चाहते हैं तो शिवजी की पूजा इस सावन में जरुर करें।

इसके लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र को जल डालकर चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें इससे आपको लाभ होगा। अगर आपको धनहानि हो रही है तो इस उपाय से आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी। ये महीना शिवजी की कृपा पाने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

 

कुंभ

कुंभ राशि के स्वामि भी शनिदेव ही होते हैं,लेकिन इस राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इस सावन आप महादेव के साथ साथ शनिदेव की कृपा भी पा सकते हैं। बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि किस देवता की कृपा प्राप्त करनी है ऐसे में उन्हें वो विशेष कृपा मिल नहीं पाती है।

इस सावन आप शिव जी की अराधना करिए। शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। अगर आप हर रोज ओम नम: शिवाय का जप करेंगे तो आपके लिए ये काफी फलदायी साबित होगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा करें। आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।

Back to top button