अध्यात्म

बदलने लग जाए शरीर का रंग और दिखना बंद हो जाएं ये चीजें, तो समझ लें मृत्यु है आपके बेहद ही नजदीक

शिव पुराण में भगवान शंकर की महिमाओं का जिक्र किया गया है और इनसे जुड़ी कई सारी कथाएं इस पुराण में मिलती है। शिव पुराण में मृत्यु से पहले मिलने वाले संकेतों को भी विस्तार में बताया गया है। शिव पुराण के अनुसार जिन लोगों की मृत्यु निकट होती है। उन लोगों को इसका संकेत पहले ही मिलने लग जाता है। इन संकेतों की मदद से मृत्यु के बारे में पता चल जाता है। तो आइए जानते हैं, मृत्यु से जुड़े इन संकेतों के बारे में…

शिव पुराण में बताए गए हैं मृत्यु से जुड़े ये संकेत

शरीर का रंग बदलना

अगर किसी व्यक्ति के शरीर का रंग बदल जाए और शरीर पीला या सफेद हो जाए। तो समझ लें की उस व्यक्ति की मौत निकट है और वो अपने अंतिम दिनों में है। जिन लोगों का शरीर पीला या सफेद पड़ जाता है। उनकी मृत्यु 3 महीने के भीतर ही हो जाती है।

ना दिखाई दे रोशनी

शिव पुराण के अनुसार अगर किसी इंसान को सही से चीजें ना दिखाई दें और उसे केवल अंधकार ही नजर आए। तो उस व्यक्ति की मौत जल्द हो जाती है। इसी प्रकार से आग की परछाई ना दिखना भी मौत से जुड़ा संकेत माना जाता है।

अपनी परछाई दिखना हो बंद

शिव पुराण के मुताबिक अगर आपको अपनी परछाई दिखना बंद हो जाए, तो ये भी शुभ संकेत नहीं होता है। तेल, पानी और जमीन पर परछाईं ना दिखाने का अर्थ होता है कि आपका अंतिम समय निकट आ गया है।

जानवर का रोना

जानवरों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही पता चल जाता है। इसलिए आपका पालतू जानवर अगर आपके सामने आकर रोने लगे या उदास हो जाए तो समझ लें की आपकी मृत्यु होने वाली है।

टाली जा सकती है मृत्यु, बस कर दें ये उपाय

मृत्यु से कैसे बचा जाए और इसे कैसे टाला जाए। इसका उपाय भी शिव पुराण में बताया गया है। मृत्यु से बचने के लिए शिव जी की पूजा करें और नीचे बताए गए उपाय करें।

पढ़ें महामंत्युंजय मंत्र

मृत संजीवनी महामंत्युंजय मंत्र शिव जी का मंत्र है और इस मंत्र को पढ़ने से मृत्यु को टाला जा सकता है। इसलिए जिन लोगों को मृत्यु का आभास हो वो बस इस मंत्र का जाप कर लें। ये मंत्र पढ़ने से शिव जी आपकी रक्षा करते हैं और मृत्यु टल जाती है।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः
ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!

कर दें अपने कपड़ों का दान

जिस व्यक्ति की मृत्यु निकट हो वो अपने कपड़ों का दान कर दें। कपड़ों का दान करने से मृत्यु टल जाती है और आयु लंबी हो जाती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ों का दान किसी गरीब व्यक्ति को ही करें।

रोज चढ़ाएं शिव पर पानी

मृत्यु होने से जुड़ा संकेत मिलने पर, डरने की जगह शिव की पूजा करें और रोज शिव मंदिर जाकर जल अर्पित करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भी मृत्यु टल जाती है।

Back to top button
?>