बॉलीवुड

‘ओ साकी साकी’ पर नोरा फतेही ने लगाया तड़का, 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

बॉलीवुड की दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नोरा फतेही एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। जी हां, नोरा फतेही ने टिक टॉक पर अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसे करोड़ों बार देखा जा चुका है। दरअसल नोरा फतेही अक्सर अपने डांसिंग स्टाइल से हर किसी का दिल जीतती हुई नजर आती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आजकल उनके डांस की डिमांड काफी बढ़ गई है।  खैर, उन्होंने यह वीडियो डांस स्टेप चैलेंज के तहत पोस्ट किया, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद कियाजा रहा है और उनकी खूब तारीफ भी की जा रही है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डांसिंग मूव्स के ज़रिए एक खास जगह बनाने वाली नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। फिल्मों में उनके द्वारा किए गए आइटम डांस को लेकर भी उनकी खूब तारीफ होती है। फिर चाहे वो दिलबर गर्ल बन कर सबके सामने आई हों या फिर साकी साकी गर्ल बनकर, हर बार वे अपने फैंस का दिल जीतने में सफल रहीं हैं। यही वजह है कि आज हर प्रोड्यूसर अपनी फिल्म में उनसे डांस करवाना चाहता है। ऐसे में, उनकी डिमांड दिन ब दिन मॉर्केट में बढ़ती ही जा रही है।

साकी साकी पर थिरकीं नोरा फतेही

नोरा फतेही

साल 2019 में आई फिल्म बाटला हाउस जितनी अपनी स्टोरी को लेकर पॉपुलर हुई, उससे कहीं ज्यादा नोरा फतेही के डांस ने फैंस का दिल जीत लिया। जी हां, इसी फिल्म में नोरा फतेही ने ‘ओ साकी साकी’ गाने पर डांस किया था, जिसके बाद फैंस उनके डांसिंग स्टाइल के मुरीद हो गए थे । खैर, यहां हम उनके लेटेस्ट वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें वे एक बार फिर से  ‘ओ साकी साकी’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

@itsnorianaSo I noticed The ##osakisaki step challenge is back on! Lets do this guys give me moves & expressions! Lets go??? ##norafatehi ##trending

♬ original sound – awezdarbar


टिक टॉक पर चल रहे डांस स्टेप चैलेंज में हिस्सा लेते हुए नोरा फतेही ने अपना वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नोरा ‘ओ साकी साकी’ गाने पर डांसिंग मूव्स करती हुई दिख रही हैं। इतना ही नहीं, उनके डांस मूव्स को देखकर तो एक बार फिर से इस गाने पर फैंस झूमने को मजबूर हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को पिछले 24 घंटों में 4 करोड़ बार देखा जा चुका है। ऐसे में आप उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा तो लगा ही सकते हैं। इतना ही नहीं, उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं।

अजय देवगन के साथ आएंगी नजर

नोरा फतेही

नोरा फतेही अपने डांस से सबको झूमने पर मजबूर कर देती हैं, जिसकी वजह से फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार भी बेसब्री से करते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोरा फतेही की अपकमिंग फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ है, जिसमें वे अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। कुल मिलाकर, इस फिल्म में भी वे अपने डांस का जादू बिखेरते हुए दिखाई देंगी।

नोरा फतेही

बताते चलें कि नोरा फतेही ने अब तक ढेर सारी फिल्मों में अपने डांस का तड़का लगाया है। यही वजह है कि अब हर दूसरी फिल्म में उनके ठुमके दर्शकों को देखने को मिल जाते हैं। इतना ही नहीं, फिल्मों के अलावा उनके फैंस उनके सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखते हैं, यही वजह है कि उनके वीडियो काफी तेजी से वायरल होते हैं।

Back to top button