बॉलीवुड

मर कर भी सुशांत सिंह राजपूत करते रहेंगे Young Talent की मदद, परिवार ने उठाया ये कदम

भले ही बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत किन्हीं परिस्थितियों के आगे हार मान कर इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए, लेकिन उनकी मौत के बाद भी वे युवा प्रतिभाओं की मदद करते रहेंगे, क्योंकि उनके परिवारवाले इसके लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। सुशांत के परिवार ने एक बयान जारी करके यह बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) की स्थापना करने वे जा रहे हैं।

स्मारक में तब्दील होगा घर

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत को जिन तीन क्षेत्रों फिल्म, खेल और विज्ञान में रुचि थी, इन क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह फाउंडेशन काम करेगा। यही नहीं, परिवार ने यह भी फैसला किया है कि पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर, जहां सुशांत का बचपन बीता था, उसे स्मारक में तब्दील कर दिया जाएगा। यहां सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ीं सारी चीजें जैसे कि उनकी हजारों किताबें, उनका गिटार और उनका पसंदीदा टेलिस्कोप आदि रखे जाएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत

एक अभिनेता होने के साथ सुशांत सिंह राजपूत को विज्ञान में भी गहन रुचि थी। कविताओं से भी उन्हें बड़ा लगाव था। अंतरिक्ष की वे बड़ी जानकारी रखते थे। शनि ग्रह का छल्ला निहारने का उनका शौक था। खेलों से भी वे जुड़े हुए थे। गिटार बजाना सुशांत को बहुत अच्छा लगता था। बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया है।

परिवार का संदेश

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अपने संदेश में लिखा है कि दुनिया जिसे सुशांत सिंह राजपूत के नाम से प्यार करती है, वह हमारा प्यारा गुलशन था। वह बेहद खुले विचारों वाला था। ढेरों बातें करता था। भविष्य उसका सुनहरा था। जिज्ञासु तो वह बहुत था। सपने खूब देखता था और बुलंद इरादों के साथ उन्हें साकार करने के लिए आगे बढ़ जाता था।

अपने संदेश में परिवार ने लिखा है कि उसकी मुस्कुराहट दिल खुश कर देती थी। वह हमारा गौरव था। वह बच्चों को प्रेरणा देने वाला था। टेलिस्कोप उसकी सबसे पसंदीदा चीज थू, जिससे वह तारों को निहारा करता था। हमें इस बात को स्वीकार करने में बहुत वक्त लगेगा कि अब हम उसकी वह स्वच्छंद हंसी कभी नहीं सुन पाएंगे।

परिवार ने लिखा है कि यह स्वीकारना हमारे लिए बहुत मुश्किल है कि अब हम उनकी चमकती आंखें दोबारा नहीं देख पाएंगे। विज्ञान के बारे में उसकी ढेर सारी बातें नहीं सुन पाएंगे। उसके चले जाने से हमारे परिवार में यह कैसी रिक्त जगह बन गई है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकेगा। वे अपने फैन्स से बहुत प्यार करते थे। आप लोगों ने जो प्यार दर्शाया है, उसके लिए आपका आभार।

जारी रहेंगे सोशल मीडिया अकाउंट्स

परिवार ने अपने संदेश में यह भी बताया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम, टि्वटर और फेसबुक अकाउंट को लीगेसी अकाउंट के तौर पर जारी रखने का फैसला किया है, ताकि उनकी यादें हमेशा यहां संजों कर रखी जा सकें।

पढ़ें सुशांत का टीवी पर अपनी ही फिल्म “MS Dhoni” देखकर कुछ ऐसा था रिएक्शन, आप भी देखें ये वायरल Video

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें।

Back to top button