बॉलीवुड

मलाइका से प्यार करना अर्जुन कपूर को पड़ गया भारी, सलमान की वजह से लगा करियर पर ‘ग्रहण’

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की बात सुनते ही सलमान खान भड़क उठे थे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय नेपोटिज्म और डिसक्रिमिनेशन जैसे मुद्दों पर गरमा गरम बहस चल रही है। इन्हीं दो मुद्दों के कारण आजकल इंडस्ट्री में भूचाल आया हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के यूं गुजर जाने की बात कोई हजम नहीं कर पा रहा है, ऐसे में उनके फैंस सलमान, शाहरूख और करण जौहर पर नेपोटिज्म और डिसक्रिमिनेशन को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सलमान खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

कहा जा रहा है कि सलमान सूरज पंचोली के कारण सुशांत से नाराज थे। यही कारण है कि सुशांत को सलमान ने कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान न सिर्फ सुशांत बल्कि कई स्टार किड्स के करियर पर भी ग्रहण लगा चुके हैं। उनकी ऐसी खबरें समय-समय पर खूब जोर पकड़ती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोनी कपूर के बेटे, अर्जुन कपूर के करियर पर भी सलमान खान अपना बुरा प्रभाव दिखा चुके हैं।

अर्जुन कपूर से इसलिए खफा हैं सलमान खान

अर्जुन कपूर और सलमान खान

बॉलीवुड के अंदर अर्जुन कपूर को सलमान खान का जबरा फैन कहा जाता था, मगर अभी अर्जुन की स्थिति ऐसी है कि सलमान उनसे नफरत करते हैं। खबर तो ये भी है कि सलमान खान ने अपने खास दोस्तों और कई बड़े फिल्मकारों से अर्जुन को किसी भी फिल्म में ना लेने का सीधा फरमान सुना दिया है।

अर्जुन कपूर और सलमान खान

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान का इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। बॉलीवुड में कहा जाता है कि जिस के सर पर सलमान का हाथ हो, वो कामयाबी के शिखर पर पहुंचता है और अगर सलमान किसी से एक बार गुस्सा हो गए, तो उसके लिए बॉलीवुड में कदम टिका पाना भी बहुत मुश्किल होता है। बताया जाता है कि सलमान इन दिनों अर्जुन से इसलिए खफा हैं क्योंकि अर्जुन का मलाइका के साथ अफेयर चल रहा है।

मलाइका से पहले अर्पिता को डेट करते थे अर्जुन कपूर

अर्पिता, अर्जुन और मलाइका अरोड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर का अफेयर अर्पिता खान के साथ चल रहा था। जब अर्जुन, अर्पिता को डेट कर रहे थे, तो वो सलमान के घर जाते थे और उन्हें बहुत मानते थे। दूसरी तरफ सलमान भी अर्जुन को अपने छोटे भाई के समान प्यार करते थे। इसके बाद समय बदला और अर्जुन, मलाइका को डेट करने लगे। दोनों ने मीडिया के सामने भी अपने रिश्ते को कबूला है, इसलिए अब सलमान अर्जुन कपूर को नापसंद करते हैं।

मलाइका और अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर, बॉलीवुड के बड़ी हस्तियों में से एक बोनी कपूर के बेटे जरूर हैं। दूसरी तरफ सलमान खान का जलवा भी इंडस्ट्री में कम नहीं है। ऐसे में सलमान से पंगे के बाद ये नोटिस किया गया है कि उन्हें किसी भी बड़े फिल्मकार ने अपने फिल्म में कास्ट नहीं किया है। खासकर सलमान के करीबी डायरेक्टर्स ने तो बिल्कुल नहीं।

सलमान के करीबी फिल्ममेकर्स ने अर्जुन कपूर से किया किनारा

अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और सलमान खान

प्रभु देवा को सलमान का काफी करीबी दोस्त माना जाता है, यही वजह है कि प्रभु ने आज तक अर्जुन कपूर को फिल्मों में कास्ट नहीं किया। इसी कड़ी में कबीर खान का नाम भी आता है, उन्होंने भी अर्जुन के साथ कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया है। अली अब्बास जाफर भी सलमान के करीबी दोस्तों में से एक हैं, उन्होंने भी कई सालों से अर्जुन को कोलैबोरेट नहीं किया है। अली अब्बास जाफर ने आखिरी बार फिल्म गुंडे में अर्जुन के साथ काम किया था। रेमो डिसूजा भी अर्जुन को अपनी फिल्मों में कास्ट करने से घबराते हैं। वहीं प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने भी कई सालों से अर्जुन की कोई फिल्म प्रोड्यूस नहीं की है।

अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फरार है। जिसमें वो अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, मगर कोरोना लॉकडाउन के कारण फिल्म पर्दे पर नहीं आ सकी। अब देखना होगा कि फिल्ममेकर्स फिल्म को रिलीज करने की क्या रणनीति बनाते हैं। बता दें कि इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है।

Back to top button