बॉलीवुड

बॉलीवुड के कई स्टार्स का करियर बर्बाद कर चुके हैं सलमान खान? ऐश्वर्या का तो कर दिया था ऐसा हाल

कहते हैं अगर सलमान किसे के पीछे पड़ जाएं तो फिर उसका करियर बिगाड़ कर ही मानते हैं

बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान वैसे तो हमेशा फैंस के दिलों में छाए रहते हैं, लेकिन आज कल वो लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद फैंस का गुस्सा सलमान पर भड़क गया है। दरअसल सलमान पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने सुशांत का करियर बर्बाद करने की साजिश रची थी। इसके चलते ही सुशांत डिप्रेशन में आ गए थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली। बिहार में तो सलमान के पोस्टर भी जलाए जा रहे हैं। हालांकि सलमान के समर्थक भी उनके बचाव में आ गए हैं। गौरतलब है कि सुशांत से पहले दूसरे एक्टर्स का करियर बर्बाद करने का आरोप पहले भी लग चुका है आपको बताते हैं कौन से हैं वो स्टार।

विवेक ओबरॉय

 

इस लिस्ट में विवेक का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि उन्होंने खुले तौर पर सलमान की गुंडागर्दी को लोगों के सामने बताया था। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान उनसे बद्तमीजी से बात करते हैं। इस खबर के बाद से ही विवेक ओबरॉय का करियर डूब गया और उनसे कई फिल्मे ले ली गईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी भी काफी परेशानी भरी थी। दोनों का ब्रेकअप बहुत ही बुरे नोट पर खत्म हुआ था। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान पर आरोप लगाया था कि वो उनका करियर खत्म कर देना चाहते हैं। इतना ही नहीं शाहरुख की फिल्म चलते-चलते से ऐश्वर्या को सलमान की वजह से ही बाहर होना पड़ा था। एक वक्त पर ऐश को काम भी मिलना बंद हो गया था। हालांकि ऐश ने खुद को संभाला और सलमान से खुद को पूरी तरह से दूर कर लिया।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड में धूम मचाने वाले जॉन भी सलमान से पंगा ले चुके हैं। दरअसल एक डांस टूर के दौरान सलमान और जॉन के बीच फीस को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद से ही जॉन ने सलमान पर आरोप लगाया था कि वो स्टार पॉवर का गलत इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद जॉन ने बताया था कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। इसी के चलते जॉन ने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला था।

ऋतिक रोशन

ऋतिक और सलमान साथ में कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन सलमान ऋतिक का मजाक उड़ाने से भी पीछे नहीं रहे। दरअसल ‘गुजारिश’ फिल्म के दौरान सलमान ने ऋतिक को लेकर काफी खराब मजाक कर दिया था। इससे ऋतिक और संजय दोनों सलमान से नाराज हो गए थे। हालांकि ऋतिक खुद एक स्टार किड हैं और फैंस के फेवरेट हैं इसलिए सलमान उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाए।

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने सलमान से पंगा लिया था। गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान सलमान ने अरिजीत सिंह का मजाक उड़ाया था। अरिजीत ने भी उनपर कुछ टिप्पणी कर दी। सलमान इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने अपने फिल्मों से अरिजीत के सारे गाने निकलवा दिए। हालांकि अरिजीत खुद का इतना स्थापित कर चुके हैं कि सलमान उनका करियर चौपट नहीं कर पाए।

साहिल खान

‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसे फिल्मों में काम करने वाले साहिल खान भी दो फिल्मों के बाद गायब हो गए। उन्होंने सलमान का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि एक बड़े खान ने उनका करियर बर्बाद किया था। उनका इशारा सलमान खान की तरफ था।

Back to top button