बॉलीवुड

लाइमलाइट से दूर रहते हैं ये 10 स्टार किड्स, फिल्मी दुनिया से दूर बनाई खुद की अलग पहचान

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जरूर शुरू हो गई है और निर्माता-निर्देशकों पर सिर्फ स्टार किड्स का करियर संवारने के आरोप भी लग रहे हैं, लेकिन कई ऐसे स्टार किड्स बॉलीवुड में हैं, जिन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी फिल्मों में कदम न रख कर अपने लिए अलग क्षेत्र में करियर बनाया है। एक्टिंग से हटकर भी इन्होंने अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।

मसाबा गुप्ता

मसाबा गुप्ता एक मशहूर फैशन डिज़ाइनर हैं। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी भी हैं। अपने बयानों की वजह से मसाबा गुप्ता खूब जानी जाती हैं।

शाहीन भट्ट

 

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी शाहीन भट्ट ने एक्टिंग की बजाय बैक स्टेज कंट्रोल को चुना। सन ऑफ सरदार के को-राइटर के तौर पर भी उन्होंने काम किया था। लंदन से वे फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर चुकी है।

अंशुला कपूर

प्रख्यात फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर की बहन भी हैं। अंशुला गूगल की कर्मचारी भी रह चुकी हैं। साथ ही रितिक रोशन की HRX ब्रांड कंपनी में उन्होंने ऑपरेशन मैनेजर के रूप में काम भी किया है।

शबा अली खान

पटौदी परिवार की बात होती है तो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और लोकप्रिय अभिनेत्री सोहा अली खान का नाम तो ज्यादातर लोग लेते हैं, मगर कुछ ही लोगों को यह मालूम होगा कि सैफ और सोहा की एक बहन शबा अली खान भी हैं। शबा शायद ही कभी कैमरे के सामने आती हैं। वे एक जूलरी डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं।

रिया कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं, ये बात तो लगभग सभी को मालूम है। लेकिन रिया कपूर भी अनिल कपूर की बेटी हैं, यह बहुत कम लोगों को ही पता होगा। रिया कपूर न केवल एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि वे एक प्रोड्यूसर भी हैं। अपनी बहन सोनम की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ही तो हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं रिद्धिमा कपूर। रिद्धिमा कपूर साहनी एक ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। अपने भाई रणबीर कपूर की तरह ही रिद्धिमा कपूर साहनी भी बड़ी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

अहाना देओल

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं अहाना देओल, जो भी काफी लोकप्रिय हैं। एक्टिंग की दुनिया से अहाना देओल दूर हैं। फिर भी एक ओडिशी डांसर के रूप में अहाना देओल की भी अपनी एक विशेष पहचान है।

श्वेता नंदा

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की श्वेता नंदा बेटी हैं। इसके बावजूद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा। उन्होंने मॉडलिंग की। लॉरिअल के लिए उन्हें मॉडलिंग करते देखा गया था। साथ ही नेक्स्ट जेन टॉक को भी उन्होंने पोस्ट किया था। श्वेता नंदा अपना खुद का एक क्लोदिंग ब्रांड संचालित कर रही हैं।

सुनैना रोशन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की बेटी हैं सुनैना रोशन। वे ऋत‍िक रोशन की बहन भी हैं। चर्चा में सुनैना को बने हुए कई बार देखा जा चुका है, लेकिन फिल्मों के कारण नहीं, बल्कि विवादों के कारण उन्होंने ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। सुनैना रोशन के कैरियर की बात की जाए तो अपने परिवार के प्रोडक्शन हाउस फिल्मक्राफ्ट को उन्होंने सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का काम किया है।

राहुल भट्ट

मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के बेटे हैं राहुल भट्ट। अपने पिता की तरह राहुल भट्ट का फिल्मों में काम करने का इरादा नहीं रहा। वे एक प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनर हैं। आमिर खान की फिल्म दंगल के दौरान उन्होंने ही आमिर खान को ट्रेनिंग दी थी।

पढ़ें बला की खूबसूरत है ह्रितिक रोशन की छोटी बहन पश्मिना, सारा से लेकर आलिया तक लगेंगे फींके

Back to top button