राशिफल

Rashifal 21 June: आज लगने जा रहा सूर्यग्रहण इन 6 राशियों पर पड़ेगा भारी, जानिए किसे देगा शुभ फल

आज साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जिसमें चांद लगभग सूर्य के पूरे हिस्से को ढक लेगा। इस ग्रहणकाल के दौरान 6 राशियों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

रोमांस के लिए अच्छा दिन है। प्रेमी अपनी प्रेमिका से आराम से मिलेंगे। किसी तरह का कोई पारिवारिक विवाद है तो उसे समझाने का प्रयास कर सकते हैं। सबसे ज्यादा जरूरत पड़ने पर दोस्त मददगार साबित होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। जरुरतमंद की मदद करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। आज ग्रहण के समय सुंदरकांड का पाठ करने से आपकी समस्याएं दूर होंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी प्रकार की जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। माता-पिता से संबंध अच्छे होने के साथ-साथ घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ भी आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी है। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। ग्रहण के समय कोई भी शुभ या नया कार्य शुरू न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए मजेदार हो सकता है, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखने की भी आवश्यकता है। सबको भरोसे में लेकर ही किसी कार्य को करने का प्रयत्न करना आपके लिए इस समय बेहतर रहेगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिए। ग्रहणकाल के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से रुके हुए कार्य बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। माता-पिता को सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। आज बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। आज आप अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं और पूजा-आराधना करके अन्न का दान करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। प्रेम संबंध को लेकर स्थितियाँ प्रतिकूल रहने वाली हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। कन्या के पैर छुकर आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे। करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो कार्यक्षमता में कमी आ सकती हैं। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से किया गया कार्य सफल हो सकता है। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। ग्रहण के समय सोने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्य समाज के लिए हितकारी हो। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। परन्तु स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। अवांछित सट्टा कार्यों और जल्दबाजी में निवेश विचारों से बचें। माता पिता भाई बंधु इत्यादि के साथ मधुर संबंध हो सकते हैं तथा सबका सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कई दिशाओं से और कई क्षेत्रों में आपको प्रसन्नता का अहसास होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों की लेन-देन करते समय जागरुक रहना तथा एक दूसरे को धन देने से परहेज करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। ग्रहण के दौरान आप सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सूर्य की पूजा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। मानसिक एकाग्रता न होने से पढ़ाई लिखाई में बाधा उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है। आप किसी भी कार्य को विस्तार देने में सफल हो सकते हैं। आज ग्रहण के वक़्त पत्ते, तिनके, और फूल न तोड़ें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने के कारण बैचेनी रहेगी और कामकाज के क्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकता है। निराशावादियों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि वे आपकी सकारात्मकता को बेहद प्रभावित कर सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। मकर राशि के जातकों को ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपर्याप्त व्यय आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। अपने कार्य को दूसरों को ना सौंपे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। यदि आप किसी तरह के बाहर से संबंधित कार्यों में निवेश करते हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके सारे काम सरलता से होते जाएंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी के साथ झगड़ा आपको तनाव दे सकता है। निवेश के भी योग बन रहे हैं। घरेलू कार्यों को बेहतर दिशा देने के साथ-साथ परिवार में एक दूसरे का ख्याल रखना भी आवश्यक है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी।

आपने Rashifal 21 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रोजाना सुबह नहाते वक्त बस 5 बार करें इस मंत्र का जाप, सारी परेशानियां हो जाएंगी छू-मंतर

Back to top button