बॉलीवुड

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने पहली बार शेयर की बेटे वेद की क्यूट तस्वीर, कहा- इंज्वॉय कर रही हूं…

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एकता कौल ने हाल ही में अपने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सुमित और एकता का ये पहला बच्चा है और इसलिए ये कपल और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम वेद रखा है। एकता ने बताया कि बेटे वेद को जन्म देने के बाद उनकी जिंदगी एकदम से बदल गई है और वो इस फेज को बहुत इंज्वॉय कर रही हैं। हाल ही में एकता ने अपने बेटे संग एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। बता दें कि 8 जून को सुमित और एकता पैरेंट्स बनें थे।

एकता ने शेयर की क्यूट पिक

एकता ने अपने बच्चे की क्यूट शेयर कर बताया कि उनका नन्हा सा राजकुमार उनकी गोद में सो रहा है। एकता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए Sleepy लिखकर एक स्टीकर भी लगाया है। बता दें कि एकता कौल और उनके पति सुमीत व्यास ने इस महीने की शुरुआत में अपने बेटे वेद का दुनिया में स्वागत किया था।सुमित व्यास ने फैंस को ये गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- लड़का हुआ है और उसे वेद कहकर बुलाया जाएगा। मम्मी- डैडी हर सेंकेंड में बच्चे को प्यार कर रहे हैं। इस खुशखबरी के सामने आते ही सुमीत और एकता को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाईंया मिली थी।

सुमित और एकता ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज भी अचानक ब्रेक की थी। दरअसल एकता ने तीन बार प्रेग्नेंसी किट से जांच की थी और फिर एक सुबह सुमित को बता दिया। सुमित इस खबर से बेहद खुश हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर ये न्यूज ब्रेक कर दी थी। एकता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- अपने नए प्रोजक्ट के बारे में बताते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। इसके बाद से सुमित और एकता को बहुत बधाईंया मिली थी।

मदरहूड इंज्वॉय कर रही है एकता

अब बेटे के जन्म के बाद भी एकता अपना खास ख्याल रख रही हैं। यहां तक की उन्हें जो पसंद नहीं है वो अब वो भी खा रही हैं। हाल ही में सुमित ने एकता का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो टमाटर खा रही थीं और रो रहीं थीं। दरअसल एकता को टमाटर नहीं पसंद है और ऐसे में उन्हें अब ये सब खाना पड़ रहा है।

बता दें कि एकता और सुमीत दोनों टीवी स्टार हैं और इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। इनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती हैं। हाल ही में एकता की वर्चुअल गोदभराई हुई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

वर्क की बात करें तो एकता सबसे पहले जी टीवी के शो ‘रब से सोना इश्क’ से घर घर फेमस हुई थी। इसके अलावा वो शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी नजर आ चुकी हैं। शो ‘मेरे अंगने में’ से भी एकता को काफी फेम मिला। वहीं सुमित की बात करें तो वो वेब सीरीज परमानेंट रुममेट्स में काफी पसंद किए गए थे। इसके अलावा वो फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना के अपोजिट नजर आए थे। सुमित और भी कई वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।

Back to top button